फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जर्मन नागरिक केरल में-SONBHADRA

जर्मन नागरिक केरल में-SONBHADRA

Tue, 15 Jan 2019 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
जर्मन नागरिक केरल में-SONBHADRA
सोनभद्र। प्रयागराज जिले के धूमनगंज थाना क्षेत्र से गत वर्ष 23 अप्रैल को फरार जर्मन नागरिक होलिगर एरेक्स का पुलिस को पता चल गया है। वह केरल के तिरुअनंतपुरम के एक अस्पताल में भर्ती है। जिले की पुलिस ने धूमनगंज पुलिस से संपर्क किया है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन पर चार नवंबर 2017 को एक इंजीनियर और जर्मन के हेलिगर एरेक्स से विवाद हो गया था। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ जीआरपी चोपन में तहरीर दी थी। इस मामले में पांच नवंबर को राबर्ट्सगंज कोतवाली में एलआईयू के एसआई सीताराम की तहरीर पर हेलिगर एरेक्स के खिलाफ वीजा में धोखाधड़ी करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन

आरोप था कि जर्मन नागरिक समय समाप्त होने के बाद भी भारत में रह रहा था। जिला कारागार गुर्मा से 23 अप्रैल 2018 को पुलिस अभिरक्षा में जर्मन नागरिक को मारपीट के मामले में हिमाचल कुल्लू में पेशी पर ले जाया जा रहा था। रात करीब सवा दो बजे प्रयागराज के बमरौली स्टेशन के बीच पुलिस कर्मियों को चकमा देकर वह फरार हो गया था। इस मामले में तत्कालीन एसपी आरपी सिंह ने सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र विक्रम सिंह, कां. सत्य प्रकाश, संदीप सिंह और अनिल को निलंबित कर दिया था। 24 अप्रैल को धूमनगंज थाने में दरोगा सत्येंद्र विक्रम सिंह ने फरार जर्मन नागरिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को केरल की एक महिला ने मोबाइल से राबर्ट्सगंज कोतवाल सीपी पांडेय समेत अन्य पुलिस अधिकारियों को जर्मन हेलिगर एरेक्स के भर्ती होने की सूचना दी। सिटी सीओ राहुल मिश्रा ने बताया केरल के एक अस्पताल में जर्मन हेलिगर एरेक्स के उपचार कराने की सूचना मिली है। धूमनगंज थाने की पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed