फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पत्नी बेटे के बाद खुद को घायल किया-MAU

पत्नी बेटे के बाद खुद को घायल किया-MAU

Sun, 18 Nov 2018 10:27 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
पत्नी बेटे के बाद खुद को घायल किया-MAU
मधुबन (मऊ )। रमऊपुर गांव में शराब पीने के विवाद में शनिवार की रात एक व्यक्ति ने पत्नी और बेटे को चाकू मारकर घायल कर दिया। बाद में उसने अपने पेट में चाकू मार लिया। पुलिस ने तीनों को सीएचसी फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराया। आरोपी को डाक्टरों ने वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पत्नी और बेटे को उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शराब पीने को लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता है। शनिवार की रात पति नशे में घर पहुंचा तो पत्नी से उसका विवाद हो गया। पति ने गुस्से में आकर सब्जी काटने वाले चाकू से पत्नी की गर्दन पर वार कर दिया। चीख सुनकर 14 वर्षीय पुत्र बीचबचाव करने आया तो आरोपी ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। उसकी कलाई में चोट आ गई। दोनों को घायल करने के बाद उसने खुद के पेट में चाकू घोंप लिया। इससे उसकी आंतें बाहर आ गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को पड़ोसियों की मदद से सीएचसी पहुंचाया। आरोपी की स्थिति चिंताजनक देख चिकित्सकों ने वाराणसी भेज दिया। रिश्तेदारों ने उसे बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। उसकी हालत गंभीर है। बताया जाता है कि शराब पीने के विवाद में पत्नी ने छह माह पहले जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी खुद को चाकू मार रहा था। उसे रोकने की कोशिश में उसकी पत्नी और बेटे को चोट आ गईं। अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव का कहना है कि परिवार वालों की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। मुकदमा दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed