{"_id":"5afc75f44f1c1bd0408b5e5d","slug":"21526494708-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर करेंट से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जौनपुर करेंट से मौत
Updated Wed, 16 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
सतहरिया(जौनपुर)। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के नारायण डीह गांव में स्थित ईट भट्टे पर काम कर रहे पिता-पुत्र बुधवार की शाम करंट से झुलस गए । दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगरा बादशाहपुर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी जग्गा और उनका बेटा वीरेंद्र नारायण डीह गांव में स्थित ईट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं । बुधवार की शाम करीब 8ऱ्30 बजे दोनों भट्टे पर काम कर रहे थे । इसी दौरान ईट भट्ठे पर कोयला लेकर आया ट्रक बिजली के पोल से भिड़ गया और 11 हजार वोल्ट बिजली का तार टूटकर वीरेंद्र व जग्गा के ऊपर गिर पड़ा । दोनों गंभीर रूप से झुलस गए । ईंट भट्ठे पर अफरा तफरी मच गई। एंबुलेंस से दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया । जहां हालत नाजुक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।