फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   हादसे में मौत-JAUNPUR

हादसे में मौत-JAUNPUR

Sun, 29 Oct 2017 12:38 AM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
हादसे में मौत-JAUNPUR
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव के निकट शनिवार की देर शाम दो बाइक की सीधी टक्कर में पिता पुत्र की मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
विज्ञापन

जफराबाद थाना क्षेत्र के गोपीपुर गांव निवासी अरुण कुमार गुप्ता (40) की कजगांव में हार्डवेयर की दुकान है। वह देर शाम को दुकान बंद कर 13 वर्षीय पुत्र शुभम गुप्ता के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। राजेपुर तिराहे के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर भी दो लोग सवार थे। हादसे में चारों गंभीर रुप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां अरुण कुमार गुप्ता और उनके बेटे शुभम की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दयाशंकर (23) निवासी टेलीगहा, गुमहा झारखंड और नीतीश (20) को भी गंभीर चोट आई है। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनों गोपीपुर गांव में ही एक ईंट भट्ठे पर काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed