{"_id":"59de64cf4f1c1bb6678b5589","slug":"21507747023-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉलोअप : सुभाषित हत्याकांड की नही सुलझी गुत्\nथी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फॉलोअप : सुभाषित हत्याकांड की नही सुलझी गुत् थी
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा मझौस खुर्द के पिंडहरा गांव में 25 अगस्त की रात कोटेदार के घरेलू नौकर सुभाषित की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना की गुत्थी पुलिस अब तक नहीं सुलझा सकी है और न ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सकी है।
सुखपुरा थाना क्षेत्र के पटखौली निवासी मृतक सुभाषित राजभर बांसडीह कोतवाली के ग्राम सभा मझोस खुर्द के पिंडहरा निवासी कोटेदार रमेश शुक्ला के यहां एक दशक से नौकर का काम करता था। 25 अगस्त की रात भोजन करने के बाद वह घर के दरवाजे पर सो गया था। उधर, बगल के कमरे मे कोटेदार रमेश शुक्ला भी सो रहे थे। इसीबीच देर रात किसी ने सुभाषित कर गला रेतकर हत्या कर दिया था। कोटेदार को घटना की जानकारी उस समय हुई जब बर्तन धाने वाली दाई कोटेदार के घर भोर में पहुंची, जहां नौकर को खून में लथपथ देख चिल्लाने लगी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पत्नी के तहरीर पर अज्ञात के विरूद्ध हत्या सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। लेकिन डेढ़ माह बीतने के बाद भी मामले के तह तक नहीं जा सकी और न ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सकी। जिससे पुलिस के कार्रवाई पर सवालिया निशान उठने लगे है। इस बाबत बांसडीह सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जांच प्रक्रिया चल रही आरोपी शीघ्र ही पुलिस के गिरफ्त में होंगे।