फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   युवक की हत्या कर, शव पटरी पर फेंका

युवक की हत्या कर, शव पटरी पर फेंका

Wed, 14 Jun 2017 12:47 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या कर, शव पटरी पर फेंका
विज्ञापन

जिगना। थाना क्षेत्र के चड़ेरू चौकठा गांव के पास अप लाइन पर मंगलवार की सुबह मिली 20 वर्षीय युवक अनीश कुमार के शव व सुसाइड पत्र के बाद परिजनों ने हत्या करके शव फेंके जाने की आशंका व्यक्त किया है । उसके पिता राम अभिलाष बिंद की तहरीर पर पुलिस ने चुनमुन तथा श्रीकांत के खिलाफ हत्या, गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

मृतक अनीश कुमार स्थानीय थाना क्षेत्र के जरैला गांव निवासी राम अभिलाष बिंद का पुत्र था । चार बेटों में वह दूसरे नंबर पर था और बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। मृतक के जेब से बरामद सुसाइड नोट में एक लड़की से अवैध संबंध की बात लिखी गई है। लिखा गया है कि उससे शादी करने या पांच लाख रुपये देने के लिए दो लोग दबाव बना रहे थे। ऐसा नहीं करने पर गोली मारने की धमकी दे रहे थे। यह भी लिखा है की मेरी मौत के जिम्मेदार दो ही लोग हैं, मेरे परिवार को परेशान न किया जाय। पत्र थानाध्यक्ष जिगना के नाम लिखा है ।घटना की जानकारी होते ही परिजनों के साथ ही भारी संख्या मे लोग जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed