फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   हिंदू रीति रिवाज से विदेशी जोड़े ने की शादी

हिंदू रीति रिवाज से विदेशी जोड़े ने की शादी

Sun, 25 Nov 2018 01:23 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
हिंदू रीति रिवाज से विदेशी जोड़े ने की शादी
वाराणसी। एक विदेशी जोड़े ने शुक्रवार को चौसट्ठी घाट स्थित चौसट्ठी माता के मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई है। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आंद्रे व एन्ना एंड्रिस ने अग्नि को साक्षी मानकर यहां साथ फेरे लिए। विदेशी प्रेमी युगल ने एक दूसरे के गले में वरमाला डालकर और सिंदूरदान कर सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाईं। दोनों रूस के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

आंद्रे और एन्ना ने बताया कि उन दोनों को रूस में ही प्रेम हुआ। वे हिंदू धर्म से काफी प्रभावित हैं और इसी वजह से उन्होंने अपनी शादी हिंदू रीति रिवाज से करने की ठानी। इस नवविवाहित जोड़े के अनुसार वे भगवान शिव के भक्त हैं, यही कारण है कि विवाह के लिये उन्होंने काशी को चुना। शुक्रवार को यहां तीन ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोचार के साथ इनका विवाह संपन्न कराया है। विदेशी जोड़े की शादी के मौके पर उनके परिजनों की जगह काशी में उनके नए मित्र शामिल हुए। स्थानीय लोगों ने ही कन्यादान की रस्म निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed