फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गाजीपुर में 80 हजार के फर्जी टिकट बरामद, एक गिरफ्तार

गाजीपुर में 80 हजार के फर्जी टिकट बरामद, एक गिरफ्तार

Fri, 26 Oct 2018 10:48 PM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर में 80 हजार के फर्जी टिकट बरामद, एक गिरफ्तार
सैदपुर (गाजीपुर)। औड़िहार स्टेशन की आरपीएफ की टीम ने फर्जी टिकट बनाने के मामले में शुक्रवार को चकफरीद बाजार में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 80 हजार के फर्जी टिकट बरामद किए गए। रेलवे सुरक्षा बल के कमाडेंट ने टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार मीणा को फर्जी आईडी से आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट बनाने की शिकायत काफी समय से मिल रही थी। जांच के दौरान पता चला कि जिले के बहरियाबाद थाने के चकफरीद बाजार में शिवानी मोबाइल सेंटर से बड़े पैमाने पर रेल टिकट का फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। इस पर आरपीएफ प्रभारी मीणा और सीआईबी के प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध राय ने फोर्स के साथ दुकान में छापेमारी कर दुकान मालिक विनोद गुप्ता पुत्र रामबचन गुप्त निवासी चकफरीद को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में दुकान से लगभग 80 हजार रुपये के 56 ई-टिकट बरामद हुए। इसके अलावा दुकान से 2530 रुपये नकद एवं एक लैपटॉप, प्रिंटर, चार नेटसेटर, चार विभिन्न बैंकों के एटीएम और पासबुक, चार मोबाइल, तीन एटीएम कार्ड, तीन पेन ड्राइव, एक लेमिनेशन मशीन , दो चेकबुक तथा टिकट के कालाबाजारी के व्यवसाय से अन्य संबंधित सामान जब्त किए गए। इस बाबत प्रभारी नरेश मीणा ने बताया आरोपी साफ्टवेयर से साइट हैक कर ई -टिकट बनाते थे। ई- टिकटों के मामले में रेलवे पुलिस को हाल के दिनों में यह तीसरी बड़ी सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed