{"_id":"5c4df391bdec2259c00693af","slug":"171548612497-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर गोली चली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाजीपुर गोली चली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट में असफल बदमाशों ने दो लोगों को मारी गोली
शराब की दुकान बंद कर निकल रहे थे दोनो
जमानिया। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रामनरायनपुर गांव में रविवार की रात करीब आठ बजे लूट करने में असफल बदमाशों ने देशी शराब के सेल्समैन तथा मकान मालिक को गोली मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुुंची पुलिस पूछताछ में जुट गई।
गोली से घायल रामनारायण पुर गांव निवासी 45 वर्षीय मकान मालिक रामेश्वर सिंह उर्फ बंगाली सिंह ने बताया कि रात्रि करीब आठ बजे दुकान बंद करने के लिए सेल्समैन 26 वर्षीय रंजीत कुमार के साथ बाहर निकल ही रहे थे कि पहले से दुकान के बाहर घात मौजूद कुछ बदमाशों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। जिस पर रिटायर फौजी रामेश्वर सिंह दरवाजे को अंदर से बंद करने लगे। लूटने आए बदमाश जब लूट की घटना को अंजाम नहीं दे पाए तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ दो गोली दाग दी। जिसमें से एक गोली रामेश्वर सिंह को बाएं हाथ में लगी । वहीं सेल्समैन रंजीत कुमार के होंठ को छूते हुए निकल गई। गोली का छर्रा सेल्समैन की आंखों में घुस गया। जिससे उसकी आंखें बंद हो गईं। जिसके बाद दोनों चीखने चिल्लाने लगे। गोली की आवाज और शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तब तक बदमाश फरार हो गए । ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को निजी साधन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। इस संबंध में कोतवाल हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच की जा रही है पीड़ितों का बयान लिया गया है और जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।