फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मिर्जापुर के एसपी सिटी घायल-CHANDAULI

मिर्जापुर के एसपी सिटी घायल-CHANDAULI

Thu, 04 Apr 2019 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर के एसपी सिटी घायल-CHANDAULI
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के बलहरा मोड़ के पास बुधवार सुबह बाइक मैकेनिक चंदन मौर्य (20) का शव फंदे से लटकता मिला। ग्रामीण ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और सड़क जाम कर दी। सूचना पर पहुंचे पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इसमें एसपी सिटी घायल हो गए। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बरकछा खुर्द निवासी चंदन के पिता जमुना की बेलहरा मोड़ पर बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। उनका कहना था कि चंदन सुबह ही दुकान खोलने चला गया था। दुुकान खोलने के बाद उसने फोन पर बात की और कहा कि उसका खाना भाई से भेज दें। सुबह करीब दस बजे चंदन का भाई धीरज खाना लेकर पहुंचा तो दुकान का शटर बंद था। इस पर वह पास स्थित चाचा रामलाल की दुकान पर चला गया। वहां भी उसे चंदन नहीं मिला। इस पर वह फिर दुकान पर पहुंचा और शटर उठाया। वहां उसे पंखे से लटकता चंदन का शव दिखाई दिया। वह चिल्लाता हुआ दुकान के बाहर निकला तो आसपास के लोग जुट गए। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। तब तक ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर दिया। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस लोगों को समझाने लगी तो लोग मान गए लेकिन इसी बीच भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें एसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय का सिर फट गया। कुछ अन्य पुलिस कर्मियों को भी चोटें आईं। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, चंदन के पिता जमुना की तहरीर पर पुलिस ने हरदी मिश्र निवासी सुरेश यादव, बबलू और प्रधान ढाबा के पास के निवासी शेषधर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



चोरी के आरोपियों ने दी थी धमकी
मिर्जापुर। जमुना के घर में फरवरी में चोरी हुई थी। चोरी के आरोपियों तक जब पुलिस पहुंची तो जमुना से उनका तनाव हो गया। धमकी मिलने लगी। इसी भय में जमुना ने तीन दिनों तक दुकान बंद रखी थी। बाद में जब दुकान खुली तो चंदन व उन्हेें फिर धमकी मिलने लगी। चंदन के परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने ही चंदन को मारकर लटका दिया और आत्महत्या का रंग देने का प्रयास किया। इसी बात को लेकर पुलिस व ग्रामीणों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई विवाद नहीं था। ग्रामीणों ने बात मान ली थी और जाम हटाया जा रहा था। लेकिन उसी समय भीड़ से पत्थर फेंके जाने लगे। हमले में मेरे सिर में भी चोट लगी। कुछ अन्य पुलिस कर्मियों को भी चोटें आई। इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी। चंदन के मामले की जांच हो रही है। जो दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- प्रकाश स्वरूप पांडेय, एसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed