फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ट्रक से कुचल कर बालक की मौत

ट्रक से कुचल कर बालक की मौत

Tue, 19 Feb 2019 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
ट्रक से कुचल कर बालक की मौत
कासिमाबाद। कस्बा निवासी अजय गुप्ता का सात वर्षीय पुत्र रोहित गुप्ता की सोमवार की रात लगभग साढे़ आठ बजे ट्रक से कुचल कर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कासिमाबाद युसूफपुर मार्ग पर अजय गुप्ता का मकान और दुकान है। वह हलवाई का काम करते हैं। सोमवार को वह किसी शादी समारोह में खाना बनाने गए थे। अजय की पत्नी पुष्पा गाजीपुर रोड पर ठेला लगा कर दुकानदारी कर रही थीं। रात लगभग साढे़ आठ बजे रोहित अपनी बहन मोनी के साथ घर के सामने वाले मकान में गया था। वहा से रोहित अपने घर की ओर लौट रहा था इसी बीच युसूफपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही आसपास के लोग वहां पहुंच गए। सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मार्ग को खाली कराया। घटना से कस्बे में शोक की लहर छा गई। ट्रक चालक वाहन को छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed