फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   छात्रा पर तेजाब फेंकने की धमकी-MAU

छात्रा पर तेजाब फेंकने की धमकी-MAU

Tue, 13 Feb 2018 12:08 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
छात्रा पर तेजाब फेंकने की धमकी-MAU
मुहम्मदाबाद गोहना ।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की आईटीआई छात्रा की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डालकर एक युवक ब्लैकमेल कर रहा है। वह छात्रा से शादी करने का दबाव बना रहा है। आरोपी ने शादी न करने पर तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी दी है। छात्रा के पिता ने सोमवार को मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली और एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने और सुरक्षा की गुहार लगाई है। उधर, कार्रवाई न होने पर छात्रा ने आत्महत्या की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ निवासी युवक की बहन की शादी मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई है। युवक ने बहन के ससुराल के गांव में एक छात्रा से मेलजोल बढ़ाने का प्रयास किया। सफल न होने पर उसने धोखे से छात्रा की फ़ोटो खींचकर उससे छेड़छाड़ करने के बाद सोशल मीडिया पर डालकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। छात्रा ने घर वालों को युवक की हरकतों के बारे में बताया। सोमवार को कोतवाली और एसपी से इसकी शिकायत की। तहरीर में आरोप है कि युवक शादी का दबाव बना रहा है। शादी न करने पर जान से मारने और तेजाब फेंककर चेहरा जलाने की भी धमकी दी है। छात्रा ने कहा कि अगर युवक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह आत्महत्या कर लेगी। इस बारे में क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार का कहना है कि छात्रा की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed