{"_id":"59a873a94f1c1beb278b4b72","slug":"161504211881-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम के स्कूलों में चलेगी स्मार्ट क्लास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगर निगम के स्कूलों में चलेगी स्मार्ट क्लास
Updated Fri, 01 Sep 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। स्मार्ट सिटी योजना के तहत काशी की गलियों, सड़कों, घाटों और चौराहों को बेहतर बनाने के साथ ही नगर निगम अपने तीन स्कूलों की सूरत भी बदलेगा। मछोदरी स्थित नगर निगम कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रामघाट विद्यालय और जेपी मेहता इंटर कॉलेज का रीडेवलपमेंट किया जाएगा। इन स्कूलों में स्मार्ट क्लास भी चलेगी।
पहले चरण में अस्सी से राजघाट के बीच आने वाले विद्यालयों को बेहतर बनाया जाएगा। इसमें नगर निगम कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मछोदरी और गायघाट को शामिल किया जाएगा। विद्यालय के भवनों की मरम्मत से लेकर बाउंड्री, स्मार्ट क्लास, खेल के मैदान, टेबल-कुर्सी, खेल एवं शिक्षा से जुड़ी अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि इन विद्यालयों में शिक्षा एवं खेल की बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। साथ ही विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए अलग-अलग वोकेशनल सेंटर खोले जाएंगे। वहीं जेपी मेहता इंटर कॉलेज को भी चमकाया जाएगा। नगर आयुक्त ने बताया कि जेपी मेहता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य से विद्यालय की मरम्मत पर आने वाले खर्च का पूरा विवरण तैयार कर भेजने के लिए कहा गया है।