फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   संशोधित: गोरखपुर से लूटी गई दो ट्रक

संशोधित: गोरखपुर से लूटी गई दो ट्रक

Sun, 16 Jun 2019 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
संशोधित: गोरखपुर से लूटी गई दो ट्रक
गोरखपुर से लूटी गई दो ट्रक सुपारी के साथ प्रधान गिरफ्तार
विज्ञापन

आजमगढ़ में गोरखपुर पुलिस ने पकड़े प्रधान समेत दो आरोपी
27 मई को गोरखपुर के बड़हलगंज क्षेत्र में की थी वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
गोरिया बाजार (आजमगढ़)। बिलरियागंज और गोरखपुर पुलिस ने रविवार की भोर में अंडाखोर गांव में छापा मार कर दो ट्रक सुपारी के साथ लूट के आरोपी ग्राम प्रधान सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गोरखपुर पुलिस ट्रक, माल और दोनों आरोपियों को साथ लेकर चली गई।

एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बिलरियागंज क्षेत्र के अंडाखोर गांव का प्रधान सरफराज और उसके एक साथी ने 27 मई को गोरखपुर जिले के बड़हलगंज क्षेत्र से दो ट्रक सुपारी लूट ली और ट्रक को घर पर लाकर छिपा दिया था। यह माल गोरखपुर के एक कारोबारी का था, जिसनेे असम से सुपारी मंगाई थी। जांच के दौरान बड़हलगंज पुलिस को आरोपियों के आजमगढ़ के अंडाखोर गांव में छिपे होने का सुराग लगा तो शनिवार की रात वहां की पुलिस बिलरियागंज थाने पहुंच गई। दोनों थानों की फोर्स ने रविवार की भोर में छापेमारी कर सरफराज के घर से छिपाकर रखे गए दोनों ट्रकों और सुपारी को बरामद कर लिया। मौके से सरफराज और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed