फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नई बस्ती में मारपीट और आजगजनी: नौ नामजद सहित 19 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नई बस्ती में मारपीट और आजगजनी: नौ नामजद सहित 19 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 15 Feb 2019 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
नई बस्ती में मारपीट और आजगजनी: नौ नामजद सहित 19 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नियामताबाद(चंदौली)। अलीनगर थाना क्षेत्र के आलू मिल नई बस्ती में प्रतिमा विसर्जन के दौरान बुधवार की देेर रात हुुई मारपीट और आगजनी के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से नौ नामजद सहित 19 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं एक पक्ष के दोनों लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले की जांच सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल को सौंपी गई है। वहीं दूसरे दिन दोनों पक्षों के लोग थाने में पहुंच कर समझौता के लिए प्रयास करते रहे, लेकिन बात नहीं बनी। बताया जा रहा कि बाइक से धक्का लगने के बाद विवाद बढ़ा था।
विज्ञापन

अलीनगर थाना क्षेत्र के नई बस्ती में बुधवार की देर शाम प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाचते समय बाइक से विसर्जन में शामिल एक पक्ष के युवक को चोट लगने के बाद विवाद बढ़ गया। बात बढ़ी तो दोनों पक्षों ने लाठी- डंडे निकाल लिए और एक -दूसरे पर हमला बोल दिया। इस दौरान एक पक्ष के युवक की बाइक फूंक दी गई थी, वहीं एक बस का शीशा तोड़ दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति काबू किया। मारपीट में नई बस्ती निवासी छोटे लाल यादव (40) को गंभीर चोट आई थी, जबकि दोनों पक्षों से बीस लोगों को हल्की चोट आईं। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष से रामआशीष यादव, रामभजन यादव, खर्रू यादव, राजेश यादव, धन्नू यादव के खिलाफ एससी एसटी एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष की तहरीर पर अंकित, राजू, सोनू, जितेन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनके अलावा 10 अज्ञात के खिलाफ केस पंजीकृत किया गया है।उधर पुलिस ने गुरुवार को एक पक्ष से राम आशीष और धन्नू यादव गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाकी की तलाश की जा रही है। एसपी संतोष सिंह ने मामले की जांच सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल को सौंपी है।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने कहा कि माहौल शांतिपूर्ण है। जांच- पड़ताल की जा रही है।इसमें जो भी अराजकतत्व होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed