{"_id":"59e505a74f1c1bd9798b6e15","slug":"131508181415-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता ने बच्चे का डीएनए टेस्ट कराने की उठाई मांग-AZAMGARH","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म पीड़िता ने बच्चे का डीएनए टेस्ट कराने की उठाई मांग-AZAMGARH
Updated Tue, 17 Oct 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। सीजेएम कोर्ट में चल रहे दुष्कर्म पीड़िता मां, उसके बेटे और आरोपी के डीएनए जांच की मांग संबंधी मुकदमे में सोमवार को डेट पड़ गई। अब अगली सुनवाई 25 अक्तूबर को होगी।
कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले की विवाहिता ने 29 सितंबर को सीजेएम कोर्ट में अर्जी दी थी जिसमें कहा गया था कि 2016 में पीड़िता की शादी आकाश से हुई थी। ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। वह अपनी बहन के घर रह रही थी। दुष्कर्म का आरोपी महेश वहां आता जाता था। उसने कहा कि वह उसके पति से उसका समझौता करा देगा। इस बहाने 13 मई 2016 को वह उसे मुंबई ले गया और वहां कहा कि तुम्हारा पति अब तुम्हें छोड़ चुका है। मैं तुमसे शादी कर लूंगा। शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया जिससे वह गर्भवती हो गई। जब उसने आरोपी से शादी की बात कही तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। वह भाग कर अपनी बहन के घर चली आई । 10 मार्च 2017 को उसे बच्चा पैदा हुआ । वादिनी का कहना है कि वह बच्चा आरोपी का है जबकि आरोपी उसे अपना बेटा मानने से इनकार कर रहा है। विवाहिता ने न्यायालय में अर्जी देकर कहा कि उसका, उसके बच्चे और दुराचार के आरोपी की डीएनए जांच कराई जाए ताकि यह साबित हो सके कि उसके बच्चे का पिता आरोपी ही है। उधर आरोपी ने 9 अक्तूबर को कोर्ट में पेश हो कर पीड़िता को पहचानने तथा उसके बच्चे का पिता होने से इंकार कर दिया था। सोमवार को इस मामले की सुनवाई थी। किंतु सीजेएम न रहने से अब इसकी सुनवाई 25 अक्तूबर को होगी।