{"_id":"59d7be5d4f1c1b87698b46ba","slug":"121507311197-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी से मिले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी से मिले
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के सनेहुंआ गांव निवासी उत्तम चंद्र नाई के ऊपर हुए जानलेवा हमले के बाद पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मुकदमे में आरोपी रामनिवास सिंह के घर वालों ने क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की। इस दौरान सलामतपुर निवासी रामनिवास सिंह तथा उनके पुत्र गौरव सिंह के साथ सनेहुंआ के मनजीत गुप्ता द्वारा उत्तम चंद्र नाई पर बीते बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे किए गए जानलेवा हमले में आरोपी बनाया गया है। जिसमें उत्तम चंद नाई ने अपनी तहरीर में लिखा है कि दो बाइक सवार चार लोगों में से तीन को पहचानता हूं और यही लोग मुझे जान से मारने की नियत से मुझे गोली मारी है। इस संबंध में पुलिस रामनिवास सिंह एवं मनजीत गुप्ता के पिता केदार गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। रामनिवास सिंह की पत्नी रीना सिंह एवं पुत्री श्वेता सिंह क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनुराग सिंह के साथ पुलिस अधीक्षक से उनके आवास पर मिलकर पूरी घटना से अवगत कराते हुए अपने पति एवं पुत्र को निर्दोष बताकर न्याय दिलाने की मांग की। रीना सिंह ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि पुत्र विवेक सिंह के हत्या में जो लोग शामिल हैं वही लोग मेरे परिवार पर सुलह करने का दबाव बना रहे थे। पूरी घटना फर्जी तरीके से मनगढ़ंत बनाकर मेरे पति और पुत्र को फंसाया गया है। पुलिस अधीक्षक को रीना सिंह ने यह भी बताया कि मेरे पति घटना के समय दरवाजे पर ही थे तथा मेरा पुत्र गौरव आज भी दिल्ली में रहकर काम कर रहा है। जिसका रिकॉर्ड पुलिस स्वयं मोबाइल नंबर से ट्रेस कर देख सकती है। रीना सिंह पुलिस अधीक्षक को बताया कि अपनी पुत्री श्वेता के साथ अकेले घर में रहती हूं और मेरे ऊपर भी कभी भी जानलेवा हमला हो सकता है।
विज्ञापन