{"_id":"599f21a84f1c1b43728b4594","slug":"111503601064-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खर्च चलाता था राकेश-AZAMGARH","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खर्च चलाता था राकेश-AZAMGARH
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कछवां (मिर्जापुर)। दारोगा भर्ती परीक्षा का पर्चा लीक करने के आरोप में राकेश विश्वकर्मा की गिरफ्तारी से लोग हैरान है। किसी को विश्वास ही नहीं है कि उसने ऐसा काम किया होगा। वह इलाहाबाद में सेना में नौकरी की तैयारी कर रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि उसे जरूर किसी ने इस मामले में फंसाया है।
एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती 2016 की ऑनलाइन परीक्षा का पेपर लीक होने पर उसके गैंग की तलाश में जुटी है। इसी सिलसिले में कछवां थाना क्षेत्र के पाहो बाजार निवासी राकेश कुमार विश्वकर्मा को भी बुधवार की रात एसटीएफ ने उसके गांव के पास से गिरफ्तार किया। गांव वालों ने बताया कि राकेश इलाहाबाद में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह सेना में भर्ती होने की तैयारी में जुटा था। राकेश के तीन भाई और दो बहनों में बड़े भाई का भी निधन हो चुका है। बड़े भाई का बीमारी के चलते 20 साल पहले निधन हो गया था। उसके बाद पिता निखीद्दी विश्वकर्मा का निधन हो गया। पिता और बड़े भाई की मौत के बाद घर-गृहस्थी का सारा बोझ राकेश के कंधों पर आ गया। कुछ वर्ष पहले राकेश ने अपने छोटे भाई को पाहो में लोहे का कारोबार करा दिया। दोनों बहनों की शादी अभी नहीं हुई है। गांव के ही कुछ जानकारों का कहना है कि पैसा कमाने के चक्कर में वह ऐसे गिरोह के संपर्क में आया होगा, जो दरोगा भर्ती के पर्चे लीक कराने में शामिल थे।