फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   1.20 lakh looted from bank Franchise in mau

मऊ : तमंचे की नोक पर बैंक फ्रेंचाइजी से 1.20 लाख की लूट

Mon, 25 Mar 2019 05:51 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 25 Mar 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
1.20 lakh looted from bank Franchise in mau
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में दिनदहाड़े एक बैंक फ्रेंचाइजी से लूट का मामला सामने आया है। इस वारदात को तंमचे के नोक पर तीन बदमाशों ने अंजाम दिया। इसके बाद तमंचा लहराते हुए फरार हो गए।

विज्ञापन


जिले के हलधरपुर थाने के साहूपुर ग्राम पंचायत निवासी भूपेंद्र सिंह पुत्र त्रिभुवन सिंह भारतीय स्टेट बैंक का फ्रेंचाइजी है। उसकी सीएसपी हलधरपुर साहूपुर मार्ग पर है। भूपेंद्र एसबीआई की अदरी शाखा से एक लाख 20 हजार रुपये निकालकर बाइक से अपने सीएसपी पर वापस लौट रहा था।
विज्ञापन


भूपेंद्र जब हलधरपुर थाना क्षेत्र के गढ़वा मोड़ के समीप पहुंचा ही था कि उसका पीछा कर रहे बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक करके उसे रोक लिया। एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों में से एक ने तमंचा फ्रेंचाइजी की कनपटी पर सटा दिया। बदमाशों ने उसे आतंकित एक लाख 20 हजार रुपए लूट लिया। लूट की घटना से हतप्रभ भूपेंद्र ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी मधुबन श्वेता आशुतोष ओझा थानाध्यक्ष के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए। इस संबंध में व्यापारी नेताओं ने लुटेरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग किया है। उधर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर ने लुटेरों की शीघ्र गिरफ्तारी का दावा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed