फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crime

प्रतिमा रखने के विवाद में दो गांव भिड़े, पथराव

Sun, 02 Feb 2020 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
crime
सुहवल थाना के सरैया गांव के सामने दो गांवों के बीच हुए विवाद के दारैन सड़क पर खड़ा होकर पत्थरबाजी ? - फोटो : GHAZIPUR
सुहवल (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के सरैया गांव में शुक्रवार देर शाम पंचायत भवन में मां सरस्वती की प्रतिमा रखने को लेकर उपजा विवाद शनिवार सुबह बड़े बवाल में तब्दील हो गया। गाजीपुर-जमानिया मार्ग पर स्थित सरैया और कासिमपुर गांव के लोग आमने-सामने हो गए और दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। सूचना मिलते ही एडीएम राजेश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ला समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद उपद्रवियों को खदेड़कर चार घंटे बाद हालात पर काबू पाया गया। बवाल में दोनों गांवों के12 लोग घायल हो गए। तनाव के मद्देनजर गांवों में फोर्स तैनात कर दी गई है। इस बीच पुलिस ने प्रतिमा का विसर्जन करा दिया।
विज्ञापन

सरैया गांव में सरस्वती पूजा के दिन शुक्रवार देर शाम कुछ युवक मां सरस्वती की प्रतिमा को पूजा पंडाल में न ले जा कर पंचायत भवन चले गए। पंचायत भवन की रखवाली करने वाला युवक कमरे में सो रहा था। दरवाजा पीटते ही कासिमपुर गांव का युवक बाहर आया और पंचायत भवन में प्रतिमा रखने को लेकर उसकी युवकों से कहासुनी होने लगी। इस बीच गांव के कई लोग वहां पहुंच गए और हाथापाई शुरू हो गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे सरैया और कासिमपुर गांव के महिला, पुरुष और बच्चे लाठी-डंडे से लैस होकर भिड़ गए। इस दौरान ईंट-पत्थर भी चलने लगे। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक फोर्स संग मौके पर पहुंचे और हालात पर काबू पाने का प्रयास किया तो ग्रामीण पुलिस पर भी पथराव करने लगे। इससे पुलिस को पीछे हटना पड़ा और सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। कुछ देर में एडीएम राजेश कुमार सिंह, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक चंद्रप्रकाश शुक्ल, एसडीएम सेवराई, तहसीलदार जमानिया आलोक कुमार कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए और करीब चार घंटे बाद 12.30 बजे पुलिस ने हालात पर काबू पाया। पथराव में12 लोग घायल हो गए। घटना की वजह से मार्ग पर चार घंटे तक आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन

पुलिस की देखरेख में प्रतिमा का विसर्जन करा दिया गया है, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। गांवों में फोर्स तैनात है। घायलों का मेडिकल कराया गया है। बवालियों को किसी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। अभी किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। विवाद के पीछे के कारण का पता लगाया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चंद्रप्रकाश शुक्ल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed