फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crime

बच्ची को गर्म चिमटा से दागने के मामले में जांच कर रही कमेटी, 24 घंटे में देगी रिपोर्ट

Wed, 11 Sep 2019 01:45 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 11 Sep 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
crime
बच्ची से पूछताछ करती जांच कमेटी। - फोटो : अमर उजाला

खाना मांगने पर तीन साल की मासूम को गर्म चिमटे से दागने के मामले में मंगलवार को सीडीओ गौरांग राठी, महिला आयोग की सदस्य मीना चौबे समेत जिला प्रोबेशन अधिकारी ने लहुराबीर स्थित काशी अनाथालय में जांच की। इन सभी की जांच में गड़बड़ियां उजागर हुईं।

विज्ञापन


सीडीओ गौरांग राठी ने बताया कि जांच रिपोर्ट तैयार कर डीएम को सौंपी जाएगी। सीडब्लूसी के चेयरमैन, बाल संरक्षण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी को संयुक्त रूप में 24 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट मांगी गई है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


सीडीओ के अनुसार बच्चियों एवं पीड़ित बालिका से बात की गई। पहली नजर में पता चला कि वार्डन एवं खाना बनाने वाली दाई की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। संस्था में साफ-सफाई ठीक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों एवं स्टाफ के रिकार्ड मेंटेन करने को कहा गया। साथ इस संस्था को और विकसित करने के लिए कहा गया। सीडीओ के निर्देश के क्रम में वार्डन माधुरी सिंह को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

वहीं महिला आयोग की सदस्य मीना चौबे ने बताया कि बाल विकास अधिकारी और जिला प्रोबेशन अधिकारी को जल्द अपनी रिपोर्ट तैयार कर देने की बात कही है। उधर अनाथालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वार्डेन को निलंबित कर दिया गया है।

इसके अलावा चेतगंज थाने में उनके खिलाफ धारा 324 और जेजे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। उधर आगमन संस्था के अनुसार उनके सचिव डॉ संतोष ओझा ने न्याय की गुहार लगाई। साथ ही प्रोबेशन अधिकारी को जानकारी देने के साथ चेतगंज थाने में वार्डन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

बच्चों के खेलने और व्यायाम की व्यवस्था नहीं :
जांच अधिकारियों ने पाया कि काशी अनाथालय में बच्चों के खेलने और व्यायाम के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। अनाथालय में नवजात शिशु से लेकर किशोर बड़ी बच्चियों तक के खाने का कोई समय तय नहीं है। इसके अलावा अनाथालय में बच्चों के सोने, उठने, बैठने की भी व्यवस्थाओं में कमियां है। जांच में इन बातों के उजागर होने के बाद काशी अनाथालय के अधिकारी और कर्मचारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed