फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crime news varanasi

टेलीविजन कलाकार की पत्नी ने फांसी लगा कर जान दी

Fri, 01 Nov 2019 07:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 07:18 AM IST
विज्ञापन
crime news varanasi
लंका थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो महिलाओं ने फांसी लगा कर जान दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं की आत्महत्या की वजह पारिवारिक विवाद बताया। एक महिला के पास से मिले सुसाइड नोट के अनुसार उसकी आत्महत्या का दोषी कोई नहीं है।
विज्ञापन

लंका थाना के कैलाशपुरी कालोनी में रहने वाले हर्ष सिंह टेलीविजन कलाकार हैं और मुंबई में रहते हैं। हरहुआ क्षेत्र के प्रतापपट्टी गांव के मूल निवासी हर्ष सिंह का परिवार सुंदरपुर नेवादा क्षेत्र की कैलाशपुरी कॉलोनी में रहता है। कुछ दिनों पहले उनकी मां कुसुम की तबीयत खराब होने पर हर्ष की पत्नी लकी (30) अपने छह वर्षीय बेटे देव के साथ उनकी देखभाल करने आई थी।
विज्ञापन

लकी के फंदे पर लटके होने की जानकारी मिलने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लकी के पास से बरामद सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा की उनकी मौत के पीछे किसी का दोष नहीं है। साथ ही वह बेटे का ख्याल रखने का अनुरोध करते हुए सास के लिए आई लव यू लिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे लिखा कि पता नहीं क्यों लोग मुझे पसंद नहीं करते हैं। मेरी सास बीमार हैं, लेकिन मैं उनसे पहले चली जाऊंगी। उधर, नगवा क्षेत्र निवासी गुड्डू से विवाद के बाद पत्नी प्रतिमा सरकार (25) फांसी लगा कर जान दे दी। पांच साल की बच्ची की मां प्रतिमा ने गुड्डू से दूसरी शादी की थी। दोनों मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed