फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crime in varanasi Neighbor molested eight years old girl by entering in house police arrested accused

वाराणसी: घर में घुसकर आठ साल की बच्ची से पड़ोसी ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Fri, 28 Jan 2022 12:24 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 28 Jan 2022 12:24 AM IST
सार

वाराणसी के शिवपुर के एक मोहल्ले में पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर आठ साल की बच्ची संग गलत हरकत करने लगा। इसी दौरान जब बच्ची की मां घर पहुंची तो युवक दरवाजा खोलकर भाग निकला। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
crime in varanasi Neighbor molested eight years old girl by entering in house police arrested accused
बच्ची संग छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में युवक ने आठ साल की बच्ची से छेड़छाड़ की। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार रात आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी, पॉक्सो सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया। कैंट एसीपी भी मौके पर पहुंच परिजनों से जानकारी ली।

विज्ञापन


थाना अंतर्गत एक मोहल्ले में रहने वाली महिला आसपास कॉलोनी और अपार्टमेंट के फ्लैटों में साफ-सफाई करती है। गुरुवार दोपहर के समय भी पास स्थित एक अपार्टमेंट में काम करने गई थी। उस दौरान बेटी घर में अकेली ही थी। इसी बीच पड़ोस का रहने वाला अनिल घर में घुस आया और दरवाजा अंदर से बंद करके बेटी संग गलत हरकत करने लगा।
विज्ञापन


 कैंट एसीपी ने ली घटना की जानकारी
महिला का आरोप है कि उस दौरान वह घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला, बेटी को आवाज लगाई तो युवक दरवाजा खोलकर भागने लगा, जिसे पड़ोस की महिलाओं ने पकड़ा लेकिन वह धक्का देकर सभी को भाग निकला। मोहल्ले के रहने वाले अनिल के करतूत के बारे में रोते हुए बेटी ने बताया तो वह सन्न रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवपुर पुलिस और कैंट एसीपी ने मौके पर पहुंच आसपास के लोगों से घटना के बाबत जानकारी ली। डीसीपी वरुणा आदित्य लांग्हे के अनुसार आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार सुबह उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा। 
पढ़ेंः फेसबुक पर दोस्ती कर युवती से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार

पति समेत 8 के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ शिवपुर थाने में दहेज उत्पीड़न सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया। पंचक्रोशी रोड निवासी कीर्तिमा उर्फ रसना का आरोप है कि मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति आशुतोष तिवारी, ससुर सूर्य कुमार, जेड अभिनव, अश्वनी सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।  

वांछित अपराधी की जंसा पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट

विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपराधियों पर पुलिस की कार्रवाई हो रही है। एसपी ग्रामीण के निर्देश पर जंसा थाने की पुलिस ने लूट सहित अन्य मुकदमे में वांछित काशीपुर निवासी पंकज कुमार गुप्ता की हिस्ट्रीशीट खोली। पुलिस के अनुसार लूट की घटनाओं में यह शामिल रहा है। 

पेड़ की डाल काटने को लेकर मारपीट, पांच घायल

फूलपुर थाना अंतर्गत पिंडरा बाजार में बुधवार को आम के पेड़ काटने का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर चले लाठी डंडे में पांच लोग घायल हो गए। आरोप है कि कुल्हाड़ी से एक महिला पर हमला किया गया। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया।

पीड़ित मनोज शर्मा का आरोप है कि घर के सामने आम का पेड़ है, जिसे पड़ोस के संतोष सहित अन्य लोग काट रहे थे। विरोध करने पर संतोष और स्नेहा आदि ने डंडे और कुल्हाड़ी से हमला किया। पुलिस के अनुसार मारपीट में मनोज शर्मा, पत्नी किरण शर्मा, बेटी सिम्मी घायल हो गई तो वहीं दूसरे पक्ष से संतोष और स्नेहा भी घायल हैं। उधर, घायल मनोज शर्मा का आरोप रहा कि विपक्षी की तरफ से कई लोग थाने पहुंचे और उनके सामने ही पुलिस ने उसे हवालात में बंद किया।  

ओटीपी पूछकर बैंक खाते से 97 हजार उड़ाए

मीरापुर बसही निवासी अजीत प्रताप सिंह साइबर ठगी के शिकार हो गए। साइबर जालसाजों ने मोबाइल पर ओटीपी नंबर पूछ बैंक खाते से साढ़े 97 हजार रुपये गायब कर दिया। पीड़ित ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित अजीत प्रताप सिंह के अनुसार मोबाइल पर फोन आया कि गूगल पे बंद हो गया है, आपके मोबाइल पर एक ओटीपी गया है। ओटीपी बताते ही खाते से दो बार में साढ़े 97 हजार रुपये निकल गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed