फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Crime in Jaunpur firing on girl young man shot dead Khuthan

यूपी: युवती को मारी गोली, फिर खुद दे दी जान, चार वर्ष पहले इंटर कॉलेज में साथ पढ़ते थे दोनों

Thu, 18 Feb 2021 07:02 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: हरि User Updated Thu, 18 Feb 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
Crime in Jaunpur firing on girl young man shot dead Khuthan
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार की शाम एक सिरफिरे ने युवती को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार दी। घटना में युवती गंभीर रूप से घायल है। वहीं युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात प्रदेश के जौनपुर जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र के सौरइयां गांव की है। घायल युवती को खुटहन सीएचसी पर प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद एसपी, सीओ ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


खुटहन थाना क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय युवती शेरापट्टी स्थित एक विद्यालय में पढ़ाती है। बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे वह स्कूल बंद होने के बाद साइकिल से घर जा रही थी। घर से करीब सौ मीटर पहले ही खड़ंजा मार्ग पर अचानक बाइक सवार पीछे से आया। युवती के पास बाइक धीमी कर कुछ बाचतीत करने की कोशिश की। इसके बाद युवती ने शोर मचाया तो उसे गोली मार दी। गर्दन के पास गोली लगते ही वह साइकिल से गिर पड़ी। इसके बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली।

विज्ञापन

तमंचा, दो कारतूस का खोखा बरामद

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर दौड़े। देखा तो युवक की मौत हो चुकी थी, जबकि युवती गंभीर रूप से जख्मी थी। आनन फानन उसे अस्पताल पहुंचाया गया। काफी प्रयास के बाद युवक की पहचान सरपतहां थाना क्षेत्र के घुघुरी सुल्तानपुर गांव निवासी अंकुल यादव (25) के रूप में हुई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से तमंचा, दो कारतूस का खोखा बरामद हुआ।

शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर घरवालों को सूचना दी। युवती को खुटहन सीएचसी में प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर, सीओ अंकित कुमार ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि युवती की हालत खतरे से बाहर है। मृत युवक अंकुल करीब चार वर्ष पहले उसके साथ इंटर कॉलेज में पढ़ता था। किसी विवाद में उसने गोली मारी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। युवती की हालत में सुधार होने पर उससे पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed