फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Crime in Azamgarh bike riders miscreants shot BSP leader condition critical

यूपी: ताबड़तोड़ फायरिंग कर बसपा नेता की हत्या, चार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

Mon, 15 Feb 2021 09:39 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: हरि User Updated Mon, 15 Feb 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
Crime in Azamgarh bike riders miscreants shot BSP leader condition critical
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सोमवार शाम बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर बसपा नेता की हत्या कर दी। वे दो बार निजामाबाद विस सीट से बसपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके थे। कलामुद्दीन (55) बसपा के पुराने कार्यकर्ता थे। शहर के रोडवेज क्षेत्र में उनकी ट्रैक्टर और आटो की एजेंसी है। सोमवार शाम वह एजेंसी से घर के लिए निकले।

विज्ञापन


करीब सात बजे वह गांव से पहले नहर पटरी के पास पहुंचे तभी घात लगाए चार बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसा दीं और चार पहिया वाहन से फरार हो गए। उन्हें चार गोलियां लगीं। आसपास के लोग उन्हें तत्काल सीएचसी टीकरगाढ़ लालगंज ले गए जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया है। कलामुद्दीन पर पांच साल पूर्व भी हमला हुआ था उस समय वह नमाज पढ़ने मस्जिद जा रहे थे। हमले में उनका पुत्र घायल हो गया था।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

कमालुद्दीन का भी आपराधिक इतिहास रहा है। उनके ऊपर हत्या और गैंगेस्टर का मुकदमा था। पूर्व में इनके परिवार पर हमला हो चुका है। बदमाशों की तलाश में टीमें लगा गई हैं। - सुधीर कुमार सिंह, एसपी, आजमगढ़।

 

पांच साल पूर्व भी हुआ था हमला

कलामुद्दीन की अदावत काफी दिनों से गांव में चल रही है। पांच साल पूर्व भी इन पर हमला हुआ था। उस समय यह नमाज पढ़ने मस्जिद जा रहे थे। हमले में कलामुद्दीन तो बाल-बाल बच गए थे, लेकिन इनका पुत्र घायल हो गया था।


आजमगढ़ से दुबई तक फैला कारोबार
बसपा नेता कलामुद्दीन का लंबा चौड़ा कारोबार है। शहर में रोडवेज क्षेत्र में ट्रैक्टर व आटो एजेंसी है। इसके साथ ही ये प्रापर्टी का भी काम करते है। आजमगढ़, लखनऊ से लेकर दुबई तक में इनका कारोबार फैला है। घटना के पीछे कारण क्या है यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

निवर्तमान प्रधान पर हमले में थे आरोपी
कलामुद्दीन का गांव में भी विवाद चल रहा था। लगभग तीन साल पूर्व गांव के प्रधान बबलू को दौड़ा कर गोली मारी गई थी। इस मामले में भी कलामुद्दीन नामजद थे। राजनैतिक पैठ के चलते इनकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी। शुरू से ही ये बसपा से जुड़े हुए हैं और वर्तमान में भी पार्टी के सदस्य हैं। वाहन पर बसपा का झंडा लगा कर चलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed