फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crime committed in house of a retired BSF soldier in varanasi licensed gun and cartridges taken away FIR

चोरी के बाद फूंक दी गृहस्थी : BSF के रिटायर्ड जवान के घर में किया कांड, लाइसेंसी बंदूक-कारतूस ले गए चोर; FIR

Mon, 03 Feb 2025 08:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 03 Feb 2025 08:48 PM IST
सार

शिवपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मुआयना में पता चला कि घर के सभी सामान जला दिए गए हैं। पुलिस, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड ने जांच-पड़ताल कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
crime committed in house of a retired BSF soldier in varanasi licensed gun and cartridges taken away FIR
चोरी के बाद जले सामान को दिखाता भुक्तभोगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुर थाना क्षेत्र के लोढ़ान गांव में चोरी के बाद मकान के सामान का जला देने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित से पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोप है कि घर से लाइसेंसी दो नाली बंदूक समेत पांच कारतूस भी चोर लेते गए।

विज्ञापन

 
लोढ़ान गांव निवासी नागेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वे बीएसएफ से रिटायर्ड कमी हैं। बीते 26 जनवरी को परिवार के साथ अपने ससुराल लंका थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर में आयोजित तिलकोत्सव और वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने गए थे।
विज्ञापन


बताया कि पहली फरवरी को दोपहर तीन बजे वे परिवार के साथ घर लाैटे। मकान का दरवाजा और ताला टूटा देख वे दंग रह गए। हालांकि, मुख्य द्वार का ताला बंद था। घर-गृहस्थी के सभी सामान को आग लगाकर जला दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागेंद्र के बेटे आदर्श के कमरे में रखे डबल बेड, सूटकेस, अलमारी, एसी, टीवी और सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र को चोरों ने जलाकर खाक कर दिया था। कहा कि इसकी जानकारी तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को दी गई।


मौके पर पहुंची पुलिस, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड जांच-पड़ताल कर लाैट गई। मामले में सोमवार को थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed