फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crime

चिटफंड कंपनी पर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाकर किया घेराव

Thu, 06 May 2021 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
crime
मिर्जामुराद। स्थानीय बाजार में बुधवार को एक चिटफंड कंपनी के कर्मचारी व एजेंटों के माध्यम से वसूले गए रुपये का भुगतान न किए जाने से क्षुब्ध लोगों ने ब्रांच आफिस का घेराव कर विरोध किया। साथ ही अपने जमा पैसे के भुगतान की मांग करने लगे। सूचना पाकर पहुंची मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने घेराव किए हुए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियम के पालन की हिदायत दी। प्रकरण को लेकर ब्रांच आफिस में मौजूद कंपनी के जोनल हेड मुकेश मिश्रा, मैनेजर सोनाली व मुकेश ने लोगों के जमा रुपये के भुगतान के संबंध में बात की। जोनल हेड द्वारा 30 मई तक भुगतान करने का आश्वासन दिया गया तो सभी लोग शांत हो गए।
विज्ञापन

घेराव करने वाले स्वरूप शर्मा ने बताया कि उनका 12 हजार 500, कुल्लू शाह का 13 हजार, छेदी शाह का 12 हजार, स्वर्णलता देवी का छह हजार, शिवानी गुप्ता का 25 हजार, मुकेश गुप्ता का पांच हजार, सौरभ का 18 हजार पांच सौ, सरस्वती देवी का पांच हजार, बच्चन भोजवाल का 13 हजार व मकान मालिक हिमांशु का 48 हजार सहित अन्य लोगों के जमा लाखों रुपये का भुगतान चिटफंड कंपनी द्वारा रोक दिया गया है। पैसा मांगने पर टालमटोल किया जाता है। सभी लोगों ने मजबूर होकर ब्रांच ऑफिस का घेराव कर नाराजगी जताई तो पैसा देने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed