फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crime

मसाला कारोबारी के यहां से एक करोड़ की पकड़ी गई टैक्स चोरी

Fri, 25 Dec 2020 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
crime
वाराणसी। वाणिज्यकर विभाग की एसआईबी टीम ने मसाला कारोबारी के यहां छापा मारकर लगभग एक करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी है। बुधवार की दोपहर से शुरू हुई एसआईबी की कार्रवाई दूसरे दिन बृहस्पतिवार की भोर तक चली। इस दौरान इतनी बड़ी गड़बड़ी मिलने पर जुर्माना के तौर पर कारोबारी से मौके पर 25 लाख रुपये जमा कराया गया। आरएल मसाला के भोजपुर व डांडी स्थित दो फैक्ट्री और विशेश्वरगंज स्थित प्रतिष्ठान पर हुई कार्रवाई में ऐसी-ऐसी गड़बड़ियां मिलीं कि अफसर हैरान रह गए। पूर्वांचल सहित बिहार-झारखंड तक फैले मसाला कारोबार की जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि कारोबारी ने लॉकडाउन के बाद से ई-वे बिल जनरेट ही नहीं किया और लाखों का माल बेचता रहा। जबकि 50 हजार तक माल पर ई-वे बिल जनरेट किया जाता है।
विज्ञापन

विभाग के एडिशनल कमिश्नर एसआईबी एमके शुक्ला ने बताया कि कारोबारी के यहां से एक करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी गई है। सुबह चार बजे तक चली कार्रवाई के दौरान आधा दर्जन गड़बड़ियां मिलीं। मार्च के बाद बगैर ई-वे
विज्ञापन

बिल जनरेट किए कारोबारी माल बेचता रहा और इसके अलावा कर मुक्त वाले सामानों की बिक्री की, लेकिन आईटीसी(इनकम टैक्स क्रेडिट) का लाभ भी लेता रहा। यही नहीं, दस्तावेजों में जितना माल दर्शाया था, उसे अधिक माल मौके पर कार्रवाई के दौरान मिला। दरअसल, मसाला कारोबारी जो माल तैयार करता था, उस पर टैक्स कम दिखाता था। इसकी भनक लगी तो छापामारा गया। भोजपुर, डांडी स्थित दोनों फैक्ट्री और विशेश्वरगंज स्थित प्रधान कार्यालय पर बुधवार को छापा मारा गया। टैक्स चोरी पर 25 लाख का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के दौरान टीम में ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी अनिल कुमार, ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी दीनानाथ, बीआर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed