फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cricket: Stalwarts Chase Down 205-Run Target in 15.2 Overs; Defeat KGF XI by Five Wickets

Sports News: क्रिकेट में 15.2 ओवर में धुरंधरों ने 205 रन का लक्ष्य हासिल किया, केजीएफ एकादश को हराया; खबरें

Tue, 26 May 2026 02:26 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 26 May 2026 02:26 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में खेल गतिविधियां तेज हो गई हैं। रेलवे क्रिकेट में धुरंधर एकादश ने केजीएफ को हराया, जबकि शंकर विश्वास ने बंगलूरू में इंडिया फाइट लीग जीती। हैंडबॉल, बास्केटबॉल और हॉकी में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं साई सेंटर के लिए कई खिलाड़ियों का चयन हुआ और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं व प्रशिक्षण शिविरों की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन
Cricket: Stalwarts Chase Down 205-Run Target in 15.2 Overs; Defeat KGF XI by Five Wickets
विजेता खिलाड़ी को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : संवाद

विस्तार

Sports News in Hindi: पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल की ओर से लहरतारा मिनी स्टेडियम में सोमवार को डिवीजन चैंपियन क्रिकेट प्रतियोगिता का लीग मैच केजीएफ और धुरंधर एकादश के बीच हुआ। इसमें धुरंधर एकादश की टीम ने 15.2 ओवर में पांच विकेट पर 205 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। 

विज्ञापन


केजीएफ एकादश की टीम को 5 विकेट से हरा दिया। धुरंधर के विजय ने 223 के स्ट्राइक रेट से 42 गेंद पर 8 चौके और छह छक्के की मदद से 94 रन की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच पुरस्कार जीता। 
विज्ञापन


टॉस जीतकर केजीएफ एकादश ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। 18.4 ओवर में 204 रन बनाकर टीम ऑलआउट हो गई। केजीएफ के ओपनर नादिर ने 29 गेंद पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से 44 और संतोष यादव ने 21 गेंद पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव सिंह ने 8 गेंद पर एक चौके और दो छक्के की मदद से 20 रन बनाए। इधर, धुरंधर एकादश की ओर से अमित राज ने चार ओवर में 57 रन देकर 4 विकेट, संतोष ने चार ओवर में 39 रन देकर दो विकेट, भानू ने 3.4 ओवर में 46 रन देकर दो विकेट लिए।
 
लक्ष्य का पीछा करने उतरी धुरंधर एकादश की टीम में 15.2 ओवर में पांच विकेट पर 205 रन बनाकर यह मैच 5 विकेट से जीत कर पूरे 2 अंक प्राप्त कर लिए। धुरंधर एकादश की तरफ से विजय ने 42 गेंद पर 8 चौके और छह छक्के की मदद से 94 रन की आतिशी पारी खेली। विनय ने 25 गेंद पर 7 चौके की मदद से 42 रन और दुर्गेश ने 11 गेंद पर तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 30 रन बनाए। 

केजीएफ एकादश की ओर से रामप्रवेश ने तीन ओवर में 44 रन देकर दो विकेट और प्रमोद, संतोष व रामदयाल को एक-एक मिला। धुरंधर के विजय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव सिंह ने दिया।

Cricket: Stalwarts Chase Down 205-Run Target in 15.2 Overs; Defeat KGF XI by Five Wickets
हैंडबाॅल प्रतियोगिता के लिए अभ्यास करते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

रानी लक्ष्मीबाई बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में खेलेंगे छह टीमों के 72 खिलाड़ी
द्वितीय रानी लक्ष्मीबाई आमंत्रण बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता 26 मई से तीन जून तक परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में होगी। यूपी एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब के बैनर तले खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता में छह टीमों 72 खिलाड़ी शामिल होंगे। इनमें 14 राष्ट्रीय खिलाड़ी भी हैं। आयोजन सचिव प्रवीण कुमार ने बताया कि टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है।

लीग कम नाॅकआउट आधार पर खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता में चार शीर्ष टीमों में सेमी फाइनल मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता से पहले परमानंदपुर के खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया। इसमें सुरम्या पाठक, प्रीति यादव, रितिका प्रजापति ने टीम ए की ओर से जबकि सोनाली पाल, वंशिका प्रजापति, प्रीति पटेल और काजल ने टीम बी की ओर से खेलेंगी। 

Cricket: Stalwarts Chase Down 205-Run Target in 15.2 Overs; Defeat KGF XI by Five Wickets
बाॅक्सर नीरज के साथ विजेता शंकर (दाएं)। - फोटो : संवाद

काशी के शंकर ने बंगलूरू में जीती फाइट लीग
बंगलूरू में हो रही मिक्स्ड मार्शल आर्ट की इंडिया फाइट लीग वाराणसी के दशाश्वमेध घाट निवासी शंकर विश्वास ने जीत ली है। उन्होंने यह खिताब उत्तराखंड के खिलाड़ी रितेश सिंह बिष्ट को हराकर हासिल किया। प्रतियोगिता में शंकर ने 83 किलो भार वर्ग में यूपी का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने रितेश को सिर्फ 16 सेकेंड में नॉकआउट कर जीत हासिल की। सुप्रसिद्ध बाॅक्सर नीरज गोयत ने फाइट शुरू कराई। यह उनका पहला राष्ट्रीय मुकाबला था। उनके पिता संजीत विश्वास घाट और मुहल्लों में इडली बेचने हैं। 2023 में लगातार अभ्यास शुरू कर एक साल के भीतर अपनी गति और तकनीक हासिल करने में कामयाब रहे। 2012 से अबतक उन्होंने 79 पदक जीते हैं। 

400 मीटर दौड़ में मुकुंद ने जीता कांस्य
उत्तर प्रदेश खेल, शिक्षा परिषद के तत्वावधान में 23 और 24 मई को माउंट हिल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रतियोगिता हुई। इसके अंडर-19 कबड्डी बालक वर्ग में वाराणसी पब्लिक स्कूल की टीम ने सुल्तानपुर की टीम को हराकर कांस्य जीता। अंडर-14 बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में वाराणसी के मुकुंद सिंह ने कांस्य पदक जीता। यह जानकारी विद्यालय के निदेशक अमित पांडेय ने दी। 

यूनाइटेड वर्ल्ड कुश्ती का प्रशिक्षण लेंगे तीन कोच
यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग संस्था की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर की लेवल-1 कोच प्रशिक्षण कार्यशाला दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में होगी। पांच दिवसीय प्रशिक्षण में वाराणसी मंडल के तीन खेल शिक्षक प्रशिक्षण लेंगे। यह स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की मेजबानी में अंतरराष्ट्रीय स्कूल गेम्स फेडरेशन ओर यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग की ओर से आयोजित होगा। एक से पांच जून तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में वाराणसी के नाथूराम यादव और क्षिप्रा जबकि गाजीपुर के खेल शिक्षक रामअशीष यादव शामिल हैं। अब लेवल-1 प्रशिक्षण प्राप्त कोच ही अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में इंडिया टीम के साथ जुड़कर सेवाएं दे सकेंगे।

जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का ट्रायल आज
हैंडबॉल एसोसिएशन की ओर से आदित्य विक्रम बिड़ला मेमोरियल जूनियर बालक हैंडबॉल टूर्नामेंट 29 से 31 मई तक हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड सोनभद्र में खेला जाएगा। इसमें खेलने के लिए बालक टीम का चयन ट्रायल मंगलवार को दोपहर साढ़े तीन बजे लोहता के एक स्कूल में होगा। वाराणसी हैंडबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि खिलाड़ी पासपोर्ट साइज फोटो, जन्म प्रमाण पत्र के लिए आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेकर चयन में हिस्सा ले सकते हैं। 

ग्रीष्मकालीन शिविर के तहत फुटबॉल शिविर
बरेका की ओर से मंगलवार शाम छह बजे ग्रीष्मकालीन फुटबॉल शिविर का उद्घाटन होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य यांत्रिक इंजीनियर उत्पादन एवं विपणन और अध्यक्ष संस्थान राम जन्म चौबे रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी मुख्यालय एवं उपाध्यक्ष संस्थान राजकुमार गुप्ता उपस्थित रहेंगे। यह फुटबॉल शिविर 26 मई से शुरू होकर 25 जून तक चलेगा। 

Cricket: Stalwarts Chase Down 205-Run Target in 15.2 Overs; Defeat KGF XI by Five Wickets
बास्केटबॉल के फाइनल मुकाबले में खेलते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

बास्केटबॉल : विक्ट्री स्टार को 28-20 से हरा यंग लाॅयंस क्लब चैंपियन
खेल विभाग की ओर से सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में बास्केटबॉल प्रतियोगिता का रविवार देर रात समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में प्रतीक मिश्र ने अकेले 14 अंक स्कोर कर यंग लॉयंस को चैंपियन बनाया। यंग लॉयंस ने विक्ट्री स्टार को 28-20 के स्कोर से हराकर खिताब अपने नाम किया।

यंग लॉयंस की टीम पूरे टूर्नामेंट में अपराजेय रही। टीम के अटैकर प्रदीप मिश्र ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रतीक को बेस्ट स्कोरर का अवॉर्ड दिया गया। विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेयर अशोक कुमार तिवारी ने पुरस्कृत किया। 

Cricket: Stalwarts Chase Down 205-Run Target in 15.2 Overs; Defeat KGF XI by Five Wickets
डाॅ. एके सिंह के साथ मोनू। - फोटो : संवाद

साई में निखरेगा हॉकी खिलाड़ी मोनू का खेल, फुल बैक पोजीशन के माहिर
तरना शिवपुर के निवासी मोनू गौड़ का लगातार मेहनत के दम पर भारतीय खेल प्राधिकरण(साई) के हजारीबाग हॉकी छात्रावास में चयन हुआ है। वह एक राजगीर मिस्त्री धर्मेंद्र गौड़ के बेटे हैं।

अपने पिता के सपने को साकार करने के लिए तीन साल से इदरीस अहमद की देखरेख में परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वह फुल बैक पोजीशन से खेलते हैं और अपने मजबूत डिफेंस से विरोधियों को गोल करने से रोकते हैं। कोच ने बताया कि मोनू ड्रैग फ्लिक बहुत बेहतरीन तरीके से मारकर गोल करता है। 

हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि मोनू एथलेटिक्स का अच्छा खिलाड़ी था। उसके स्टेमिना से प्रभावित होकर उन्होंने मोनू को हॉकी खेलने को कहा। मोनू ने हॉकी के मैदान में कमाल की दौड़ लगाई उसने तीन बार टर्फ का चक्कर लगाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शुरुआत में उसने बतौर मिडफिल्डर खेलना शुरू किया। अब फुल बैक पोजिशन से खेलता है। 

मोनू ने बताया कि इंजरी हुई लेकिन वह जल्द मैदान में उतरा और सब जूनियर और जूनियर वर्ग की प्रादेशिक और नेशनल प्रतियोगिता में टीम को पदक दिलाने में कामयाब रहा। उसके पिता राज मिस्त्री हैं। मोनू विकास इंटर कालेज में कक्षा नौ का छात्र है। 

कोच इदरीस अहमद ने बताया कि विकास इंटर कॉलेज में हॉकी, हैंडबॉल, रग्बी, टेबल टेनिस, जूडो और एथलेटिक्स का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। अब तक कॉलेज से पांच अंतरराष्ट्रीय और 18 राष्ट्रीय खिलाड़ी हैंडबॉल, एथलेटिक्स, हैंडबॉल और रग्बी के खिलाड़ी बनारस का नाम रोशन कर रहे हैं।

हॉकी में फुल बैक पोजीशन पर वे खिलाड़ी होते हैं जिनकी रक्षात्मक शैली कमाल की होती है। ये गोलकीपर के ठीक आगे खेलते हैं। इस पोजीशन में खेलने वाला खिलाड़ी विपक्षी टीम के फॉर्वर्ड खिलाड़ियों को गोल करने से रोकता है। उनसे गेंद छीनकर गोलपोस्ट में जाने से रोकता है। साथ ही गेंद को सुरक्षित क्षेत्र में डाल देता है। 

पेनल्टी कॉर्नर में गोल करने की खास तकनीक ड्रैग फ्लिक कहलाती है। इसमें हॉकी खिलाड़ी हॉकी स्टिक को जमीन से सटाते हुए जोर से गेंद में प्रहार कर गोल का प्रयास करता है। इस तकनीक से प्रहार कर खिलाड़ी गेंद की गति 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक बढ़ा सकता है।

एक साल में सात खिलाड़ी साई सेंटर पहुंचे 
एक शैक्षणिक सत्र में विकास इंटर कॉलेज के सात विद्यार्थी अपने शानदार खेल के दमपर साई सेंटर पहुंचे। चार खिलाड़ी तनु, सोनल, सत्या और दीपिका कोकराझार साई सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे हैं। अंजली प्रजापति और अन्नु पाल हजारीबाग साई सेंटर में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed