फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cricket between played bhupuri actors in ballia

यूपी: भोजपुरी कलाकारों के बीच हुआ क्रिकेट का मुकाबला, लगाए चौके-छक्के

Wed, 15 Jan 2020 10:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 15 Jan 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
Cricket between played bhupuri actors in ballia
भोजपुरी कलाकारों ने खेला क्रिकेट। - फोटो : अमर उजाला।

बलिया जिले के बड़की शेरिया गांव में शेरे हिंद स्पोर्टिंग क्लब द्वारा भोजपुरी कलाकारों के बीच क्रिकेट मुकाबला का आयोजन किया गया। मैच का शुभारंभ स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह एवं पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल ने फीता काटकर किया। क्रिकेट मुकाबला में गोलू गोल्ड की टीम ने अजीत हलचल की टीम को 7 विकेट से हराकर शील्ड पर कब्जा जमा लिया।

विज्ञापन


गोलू गोल्ड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। अजीत हलचल की टीम ने कुल 12 ओवर में 5 विकेट खोकर 108 रन बनाने का लक्ष्य रखा। जवाब में उत्तरी गोलू गोल्ड की टीम ने तीन विकेट खोकर जीत हासिल कर शील्ड पर कब्जा जमा लिया। मैन ऑफ दी मैच राहुल पांडेय हुए तो मैन ऑफ दी सिरीज का खिताब अजीत हलचल को मिला।
विज्ञापन


मौजूद जनसमूह को संबोधित करते हुए उद्घाटनकर्ता स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि खेल के मैदान में प्रतिस्पर्धा का भाव होता है ठीक उसी प्रकार देश की तरक्की हेतु हर व्यक्ति के अंदर भाव होना चाहिए। कहा कि युवाओं को गांवों के विकास हेतु श्रमदान करना चाहिए। अपनी संस्कृति को सुरक्षित रखने हेतु जागरुक होना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि खेल के मैदान से विजय श्री और बेहतर करने का संदेश मिलता है। देश की स्थिति ठीक नहीं है, सरकार गांव के अस्तित्व को खत्म करना चाहती है। रोहित कुमार ने भोजपुरी कलाकारों से भोजपुरी भाषा को उसका सम्मान दिलाने हेतु संघर्ष में साथ देने की अपील की। उन्होंने कहा कि 2022 में सत्ता का परिवर्तन होगा।

पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि खेल से ऊर्जा का संचार होता है। सभी उम्र के लोगों को स्वस्थ रहने हेतु खेलना चाहिए। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने आयोजन समिति को 5 हजार का आर्थिक सहयोग भी किया। इस अवसर पर प्रख्यात व्यास स्वामीनाथ ने आगंतुक अतिथियों को सम्मानित किया। इस दौरान प्रभु बिशुनपुरी, अजय राय मुन्ना, राज यादव, नागेंद्र यादव, अजय ओझा, रविशंकर राय पप्पू, गुड्डु सिंह, बैजू राय, अभिषेक यादव, शिवपाल यादव, धनु वर्मा आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed