{"_id":"60be75538ebc3ed22f22f033","slug":"create-an-action-plan-for-comprehensive-vaccination-varanasi-news-vns5935986183","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापक टीकाकरण के लिए बनाएं कार्ययोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापक टीकाकरण के लिए बनाएं कार्ययोजना
विज्ञापन
जुलाई में पूरे देश में कोरोना वैक्सीन की प्रतिदिन एक करोड़ डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस हिसाब से यूपी का एक दिन का लक्ष्य लगभग 20 लाख वैक्सीनेशन का होगा। जिलाधिकारी अभी से 25 लाख प्रतिदिन टीकाकरण के लक्ष्य को ध्यान में रख कार्ययोजना बनाएं। यह बातें सोमवार को प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी ने मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ स्वास्थ्य ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज, नगर विकास की समीक्षा बैठक में कही।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि बड़े पैमाने पर कोल्ड चेन, सेशंस, वैक्सीनेटर्स आदि की व्यवस्था करनी होगी। टीकाकरण के लिए विकास खंड एवं नगरीय निकाय में क्लस्टर बनाने होंगे, जिनमें वैक्सीनेशन ड्राइव से ठीक तीन दिन पहले जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार और अगले तीन दिन तक टीकाकरण होगा। कहा कि जागरूकता कार्यक्रमों में टीकाकरण को लेकर लोगों की भ्रांतियां दूर करें। प्रचार-प्रसार में एएनएम, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारियों आदि को भी लगाएं। उन्होंने कहा कि डेली वैक्सीनेशन की संख्या के साथ-साथ कांटेक्ट ट्रेसिंग भी बढ़ाने की जरूरत है। मुख्य सचिव ने सभी ऑक्सीजन प्लांटों को अधिकतम 31 जुलाई तक संचालित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सीएचसी स्तर पर ऑक्सीजन की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने 50 बेड से अधिक क्षमता के निजी अस्पतालों में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाने के निर्देश दिए।