{"_id":"5d3376fd8ebc3e6d1b73ef5d","slug":"craim-varanasi-news-vns4739895185","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू अस्पताल में भर्ती अतुल राय और रिंकू मझमिठिया से मिलने पर सख्ती, बढ़ाई गई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू अस्पताल में भर्ती अतुल राय और रिंकू मझमिठिया से मिलने पर सख्ती, बढ़ाई गई सुरक्षा
Sun, 21 Jul 2019 01:48 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
अतुल राय (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के स्पेशल वार्ड में भर्ती दुष्कर्म के आरोपी सांसद अतुल राय और उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख अरविंद सिंह उर्फ रिंकू मझमिठिया की निगरानी के लिए शनिवार से एक दरोगा और तीन सिपाही की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है।
इसके साथ ही दोनों के कमरे के बाहर पुलिस की ओर से एक रजिस्टर रखवाया गया है, जिसमें उनके पास आने-जाने वालों का नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखा जाएगा।
लंका पुलिस को सूचना मिली थी कि बीएचयू अस्पताल में जिला जेल से लाकर भर्ती कराए गए सांसद अतुल राय और मिर्जापुर जेल से आए रिंकू मझमिठिया के कमरे में अवांछित लोग आ-जा रहे हैं। इस सूचना पर इंस्पेक्टर लंका ने छापेमारी की तो रिंकू के कमरे में खाना लेकर आया हुआ उसका चाचा मिला।
रिंकू के चाचा को इंस्पेक्टर लंका हिरासत में लंका थाने ले आए और फटकार लगा कर छोड़ दिए। इस संबंध में इंस्पेक्टर लंका भारत भूषण तिवारी ने बताया कि अवांछित लोगो की आवाजाही की सूचना पर छापेमारी की गई थी।

जेल पुलिस के अतिरिक्त शनिवार से लंका थाने से एक दरोगा और तीन सिपाही की तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। लंका थाने के दरोगा और सिपाही इस बात की तस्दीक करेंगे कि कोई अवांछित व्यक्ति सांसद अतुल और रिंकू के कमरे में न आने पाए।