वाराणसी में कोरोना: चार दिन में 10 नए मरीज मिले, कोविड जांच की रफ्तार बढ़ी, सतर्कता बरतने की सलाह
कोरोना की संभावित लहर के बीच वाराणसी में पिछले चार दिन में 10 नए मरीज मिल चुके हैं। इस समय जिले में एक्टिव 11 संक्रमित मरीजों में सभी होम आइसोलेशन में हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही अब स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। जांच की रफ्तार बढ़ा दी गई है। वहीं, अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी जा रही है।
पिछले चार दिन में जिले में 10 नए मरीज मिल चुके हैं। जांच भी तीन से बढ़कर चार हजार तक पहुंच गई है। इस समय जिले में एक्टिव 11 संक्रमित मरीजों में सभी होम आइसोलेशन में हैं। कोरोना की संभावित लहर को देखते हुए कोविड अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर संसाधनों की नए सिरे से समीक्षा कराने का निर्णय शासन ने लिया है।
अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद द्वारा एक और दो मई को संक्रमण के प्रबंधन की तैयारियों का रिहर्सल करने का जो निर्देश आया है, अब उस पर कार्रवाई शुरू हो गई है। मरीजों को भर्ती करने, अस्पताल में जांच, ऑक्सीजन प्लांट आदि की समीक्षा कर रिपोर्ट भी दी जाएगी।
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने कहा कि संक्रमण पर नियंत्रण के उद्देश्य से अधिक से अधिक लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। साथ ही कोविड अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों में संसाधनों की समीक्षा की जा रही है। सभी को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते रहना चाहिए।
चार दिन में जांच का ग्राफ
अप्रैल सैंपल मरीज
27 3967 2
26 4026 3
25 3813 2
24 3058 3