{"_id":"5ee8a2372f700a57ff11395d","slug":"covid-19-in-up-sp-mla-shailendra-yadav-found-coronavirus-positive-in-jaunpur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस से संक्रमित मिले सपा विधायक, कई जगह लोगों से हुई थी मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस से संक्रमित मिले सपा विधायक, कई जगह लोगों से हुई थी मुलाकात
Tue, 16 Jun 2020 04:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 16 Jun 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
शैलेंद्र यागव, (फाइल फोटो)।
जौनपुर जिले के शाहगंज विधानसबा क्षेत्र से सपा विधायक और पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। यह जानकारी उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर दी। दो दिनों से हल्का बुखार होने के कारण उन्होंने सोमवार को लखनऊ में जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विधायक के कोरोना संक्रमित मिलने की खबर से जिले में हड़कंप मच गया है। 12 जून को पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव के अंतिम संस्कार में वह सैकड़ों लोगों की भीड़ में शामिल थे। अगले दिन प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के साथ प्रेस वार्ता भी की थी।
विज्ञापन