फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cousin brother died due to drowned during bath in pond relative admitted in hospital in critical condition in bhadohi

भदोही: दो दिन में दूसरी दर्दनाक घटना, तालाब में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत, रिश्तेदार की हालत गंभीर

Sun, 30 Aug 2020 02:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 30 Aug 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
Cousin brother died due to drowned during bath in pond relative admitted in hospital in critical condition in bhadohi
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में दो दिन के अंदर दूसरी दर्दनाक घटना सामने आई है। एक तालाब में नहाते समय दो किशोर और एक युवक डूब गया। इनमें दो की मौत हो गई, वहीं एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन

ज्ञानपुर क्षेत्र के पीपरगांव गांव के तीन किशोर तालाब में नहाने गए थे। नहाते समय प्रेम शंकर पांडे के बेटे पंकज पांडे(16) और जयशंकर पांडे के बेटे अंकित पांडे(12) की डूबने से मौत हो गई। दोनों चचेरे भाई हैं।
विज्ञापन



वहीं लक्ष्मी शंकर का बेटा सोनू मिश्रा(20) बेहोशी की हालत में ज्ञानपुर अस्पताल में भर्ती है। सोनू की हालत गंभीर बताई जा रही है। सोनू, अंकित और पंकज की बुआ का लड़का है। सोनू अपने मामा के यहां आया था। जो नटवा(औराई) का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को हुई मां-बेटे की मौत :
भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के गोटइयां गांव में तालाब में डूब रहे 10 साल के बेटे को बचाने के लिए मां भी कूद गई और दोनों की डूबने से मौत हो गई। चौरी क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव निवासी नसीम अहमद की पत्नी नासरीन (34) शनिवार सुबह करीब 10 बजे अपने दो बच्चों को लेकर पड़ोसी गांव गोटइयां के तालाब पर कपड़ा धोने गई थी। इस दौरान उसका 10 वर्षीय बेटा शुकनू तालाब में नहाने लगा, जबकि तीन साल की बेटी गुड़िया मां के पास ही बैठी थी। नहाते समय शुकनू गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। जिसे बचाने के लिए मां ने भी तालाब में छलांग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed