फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Court reserved verdict in Gyanvapi complex case in varanasi

वाराणसी: ज्ञानवापी परिसर का पुरातात्विक सर्वेक्षण पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, इस दिन होगी सुनवाई

Wed, 05 Feb 2020 05:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 05 Feb 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
Court reserved verdict in Gyanvapi complex case in varanasi
काशी विश्वनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

ज्ञानवापी परिसर के पुरातात्विक सर्वेक्षण संबंधी मांग पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक की अदालत ने अंजुमन इंतजामियां मसाजिद कमेटी और सुन्नी वक्फ बोर्ड की आपत्तियां खारिज कर दीं। अदालत ने कहा है कि मामले की सुनवाई 17 फरवरी को होगी।

विज्ञापन


प्राचीन मूर्ति स्वयंभू ज्योर्तिलिंग भगवान विश्वेश्वर की ओर से वाद मित्र विजय शंकर रस्तोगी ने ज्ञानवापी परिसर का पुरातात्विक सर्वेक्षण रडार तकनीक से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से कराने की मांग अदालत से की है। इसके विरोध में प्रतिवादी अंजुमन इंतजामियां मसाजिद कमेटी व अन्य और सुन्नी वक्फ बोर्ड लखनऊ ने आपत्ति दाखिल की है।
विज्ञापन


मंगलवार को अंजुमन इंतजामियां कमेटी के अधिवक्ता एखलाक अहमद और सुन्नी वक्फ बोर्ड के अधिवक्ता तौहीद खां ने हाईकोर्ट में प्रकरण लंबित होने और स्थगन आदेश की जानकारी अदालत को दी। कहा कि ऐसी स्थिति में इस अदालत को सुनवाई का अधिकार नहीं है। प्रकरण की सुनवाई स्थगित की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, याची अधिवक्ता विजय शंकर रस्तोगी ने विपक्षियों की आपत्ति का विरोध किया। कहा कि हाईकोर्ट का स्थगन आदेश समाप्त होने के बाद सुनवाई आरंभ हुई है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अंजुमन इंतजामियां मसाजिद कमेटी और सुन्नी वक्फ बोर्ड की आपत्तियां खारिज कर दीं। साथ ही अगली सुनवाई की तिथि 17 फरवरी निर्धारित कर दी।

क्या है मामला
एनशिएंट आइडल स्वयंभू लार्ड विश्वेश्वर (प्राचीन मूर्ति स्वयंभू ज्योर्तिलिंग भगवान विश्वेश्वरनाथ ) व अन्य के पक्षकार पंडित सोमनाथ व्यास और अन्य ने ज्ञानवापी में नए मंदिर के निर्माण और हिंदुओं के पूजापाठ आदि के अधिकार को लेकर वर्ष 1991 में मुकदमा दायर किया था। उनकी ओर से कहा गया था कि ज्ञानवापी मस्जिद ज्योतिर्लिंग विश्वेश्वर मंदिर का एक अंश है।

पंडित सोमनाथ की मृत्यु के बाद बीते साल दिसंबर में अधिवक्ता विजय शंकर रस्तोगी ने वादमित्र के तौर पर अदालत में आवेदन दिया। अधिवक्ता की दलील है कि देश की आजादी के दिन ज्ञानवापी परिसर का धार्मिक स्वरूप मंदिर का था। उन्होंने अदालत से संपूर्ण ज्ञानवापी परिसर का पुरातात्विक सर्वेक्षण रडार तकनीक से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से कराने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed