फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Court order not complied with; complaint lodged with Divisional Commissioner.

Varanasi News: नहीं हुआ न्यायालय के आदेश का अनुपालन, मंडलायुक्त से शिकायत

Sat, 13 Jun 2026 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Court order not complied with; complaint lodged with Divisional Commissioner.
वाराणसी। तहसील सदर में नामांतरण प्रकरण में न्यायालय के चार साल पुराने आदेश का अब तक अनुपालन नहीं होने का मामला सामने आया है। अधिवक्ता नित्यानंद राय ने आरोप लगाया कि आराजी संख्या 15 व 16, मौजा जैतपुरा पर खादी ग्रामोद्योग आयोग ने न्यायालय को गुमराह कर नामांतरण कराया था। पुनर्स्थापना प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद तहसीलदार न्यायिक द्वितीय की अदालत ने 25 अप्रैल 2022 को उक्त नामांतरण आदेश निरस्त कर दिया था। आरोप है कि आदेश के बावजूद अभिलेखों से नाम नहीं हटाया गया और शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार को नित्यानंद राय ने मंडलायुक्त से शिकायत कर जिम्मेदार कर्मियों की जवाबदेही तय करने, कार्रवाई करने और न्यायालय के आदेश का तत्काल अनुपालन कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article