{"_id":"5b0444504f1c1bd7408b7012","slug":"court-gives-order-for-register-case-against-sister-of-murder","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट का आदेश, सगी बहनों के खिलाफ दर्ज करें हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट का आदेश, सगी बहनों के खिलाफ दर्ज करें हत्या का मुकदमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 22 May 2018 09:54 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मकान मालिक की हत्या के आरोप में दो सगी बहनों के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज करने का आदेश वाराणसी सीजेएम कोर्ट ने दिया है। साथ ही भेलूपुर पुलिस को विवेचना करने का आदेश दिया है।
सीजेएम जनार्दन यादव की अदालत ने मकान मालिक विश्वजीत की हत्या के आरोप में दो सगी बहनों के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर भेलूपुर पुलिस को विवेचना करने का आदेश दिया है।
भेलूपुर निवासी और अरुणाचल प्रदेश में रहने वाले जनार्दन ठाकुर ने अदालत में अधिवक्ता वीरेंद्र श्रीवास्तव व नित्यानंद राय के माध्यम से प्रार्थना पत्र दिया था। कहना था कि सोनारपुरा में उनके पिता का मकान है और यहीं उनका भाई विश्वजीत रहता था।
विज्ञापन
मकान की साफ-सफाई के लिए दो नौकरानी पिंकी चटर्जी और पूजा चटर्जी रखी गई थी। दोनों सगी बहनें भी है। पिंकी और पूजा द्वारा बताया गया कि 27 फरवरी 2018 को विश्वजीत की मौत हो गई और जनार्दन के बगैर आए ही 28 फरवरी को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इसके बाद दोनों बहनों ने विश्वजीत का मोबाइल, बाइक की चाबी, घर और जेवरात अपने कब्जे में करके जनार्दन को देने से इंकार कर दिया। जनार्दन का आरोप है कि दोनों बहनें उनके मकान को हड़पना चाहती हैं। मामले की शिकायत भेलूपुर पुलिस और एसएसपी से की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

गवाह न आने पर सिकरौरा नरसंहार कांड की सुनवाई टली
सिकरौरा नरसंहार कांड मुकदमे की सुनवाई के दौरान मंगलवार को गवाह के न आने पर अगली तिथि 26 फरवरी नियत की गई। साथ ही, अदालत ने नियत तिथि पर गवाह को पेश कराने का निर्देश अभियोजन पक्ष और चंदौली पुलिस को दिया। इससे पहले मामले के आरोपी एमएलसी बृजेश सिंह को कड़ी सुरक्षा में लाकर अदालत में पेश किया गया।
दो मामलों के दो आरोपियों का समर्पण
हत्या के दो अलग-अलग मामलों में मंगलवार को दो आरोपियों ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जेपी यादव की अदालत में समर्पण किया। वहीं, प्रभु साहनी हत्याकांड के दो आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस कस्टडी रिमांड में एक पिस्टल और एक तमंचा बरामद किया गया।
चौक थाना अंतर्गत सिंधिया घाट पर सपा नेता प्रभु साहनी की 11 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में नामजद आरोपी दशाश्वमेध थाना के मान मंदिर निवासी विनोद कुमार निषाद ने अदालत में समर्पण कर दिया।
वहीं, इसी मामले में पूर्व में समर्पण करने वाले विनोद के भाई शिव और जितेंद्र को चौक पुलिस ने मंगलवार को पांच घंटे की कस्टडी रिमांड पर लिया। शिव की निशानदेही पर मणिकर्णिका घाट के ऊपर एक खंडहर से वारदात में प्रयुक्त .32 बोर की पिस्टल-कारतूस और जितेंद्र की निशानदेही पर गंगामहल घाट से एक तमंचा बरामद कर दोनों को जिला जेल में दाखिल कर दिया गया।
उधर, तीन मई की रात सारनाथ के रजनहिया में बसंता यादव और उसके भतीजे राजेश की हत्या के मामले में वांछित रमदत्तपुर निवासी पंकज भारती ने समर्पण किया।