फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Courageous bride in varanasi bride took big decision on wedding day groom was drunk she refuse to marriage

साहसी दुल्हन: बराती मांगते रहे माफी, घंटों चली पंचायत, पर दूल्हे की इस हरकत से गुस्साई लड़की ने लौटा दी बरात

Fri, 27 May 2022 04:58 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 27 May 2022 04:58 PM IST
सार

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र में शादी का मामला चर्चा में है। यहां चर्चा दुल्हन के साहस की हो रही है, जिसने अपनी बरात लौटा दी। दूल्हे की एक गलती के कारण पूरी बरात को बैरंग लौटना पड़ा।

विज्ञापन
Courageous bride in varanasi bride took big decision on wedding day groom was drunk she refuse to marriage
दुल्हन की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

दूल्हा शराब के नशे में धुत होकर शादी करने दुल्हन के घर बारात लेकर आया। इसकी जानकारी मिलने पर दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। घटना से मचे हंगामे के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। बरात पक्ष के लोगों ने दुल्हन को मनाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। घंटों पंचायत चली लेकिन आखिरकार बरात को बैरंग ही लौटना पड़ा। मामला वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह से इस घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में हैं। लोगों ने एक स्वर में लड़की और लड़की के परिवार की तारीफ की है। चोलापुर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में गुरुवार रात मिर्जापुर से बरात आई थी। दुल्हन के घर में उत्सव का माहौल था। गांववाले बरातियों के स्वागत में लगे हुए थे। द्वार पूजा के लिए निकलने से पहले दूल्हा शराब के नशे में धुत हो गया। रथ पर बैठने के दौरान उसके कदम लड़खड़ाने लगे।
विज्ञापन


द्वार पूजा के लिए पहुंच गई बरात 
कुछ ही देर में यह बात जयमाल के लिए तैयार बैठी दुल्हन के कानों तक पहुंच गई। पुष्टि के बाद दुल्हन ने शराबी दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। उसने अपने परिजनों को बुलाया अपना फैसला सुनाया। दुल्हन का कहना था कि जो युवक शादी में भी नशा करके आया हो, उसके साथ वह पूरा जीवन कैसे बिता पाएगी। ऐसे में मुझे किसी कीमत पर शादी नहीं करनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी के इस फैसले पर पिता को भी गर्व हुआ और फिर शादी से इंकार कर दिया गया। इधर, बरात डीजे पर नाचते-गाते दुल्हन के घर पहुंच गई। द्वार पूजा के पहले ही लड़की के पिता ने लड़के पक्ष से कहा कि मैं शादी नहीं करूंगा। बरात वापस ले जाइए। जिसके बाद हंगामा मच गया। दुल्हन के निर्णय से बरातियों में हड़कंप मच गया। दोनों तरफ से कहासुनी होने लगी। विवाद गहराता जा रहा था।

इस बीच किसी ने  दानगंज पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझा कर शांत कराया। लड़की से बात की गई तो वह अपनी अपनी जिद पर अड़ी रही कि मैं शादी नहीं करूंगी। कहा कि दूल्हा आदतन शराबी है। मेरा भविष्य खराब हो जाएगा। घंटों चली पंचायत के बाद बरात को बैरंग वापस लौटना पड़ा। दुल्हन की हिम्मत और निर्णय की लोग सराहना कर रहे हैं।

प्रेमी के तिलक समारोह में धमकी प्रेमिका, बोली- मेरे पेट में इनका बच्चा

चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात एक युवक को तिलक चढ़ाने की तैयारी हो रही थी। इसी बीच गांव की ही एक युवती मौके पर पहुंची और खुद को युवक की प्रेमिका बताते हुए हंगामा करने लगी। कहा कि मुझे न्याय चाहिए। जिस युवक का तिलक चढ़ रहा है उसकी मैं प्रेमिका हूं। मेरे पेट में इनका बच्चा है।

उसने शादी होने पर जान दे देने की धमकी दी, मौके पर मौजूद लोग अवाक रह गए। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। युवती ने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर मेरे साथ कई बार दुष्कर्म किया। अब धोखा देकर शादी रचाने जा रहा है। मैं किसी हाल में शादी नहीं होने दूंगी। युवती का हंगामा देख तिलक चढ़ाने वाले बीच में ही रस्म छोड़कर लौट गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed