यूपी: पुलिस से परेशान होकर दंपती ने खायीं नींद की गोलियां, हालत गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में पुलिस लापरवाही से नाराज एक दंपत्ति ने नींद की गोलियां खा लीं, दोनों की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के चंवरी गांव मे सोमवार सुबह पुलिस के टाल-मटोल और कार्यप्रणाली से परेशान होकर एक दंपती ने नींद की गोलियां खा लीं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी भर्ती कराया गया, जहां से उनकी हालत को नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, गांव में शनिवार को महिला शौच के लिए गई थी। उसी समय रास्ते में कुछ लोगों की पार्टी चल रही थी। उन्हीं में किसी ने महिला को कुछ आपत्तिनक बोल दिया, जिसको लेकर विवाद बढ़ गया।
विवाद के बाद सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और कुछ लोगों को पकड़ कर थाना ले आई। उधर महिला के पति शिकायत दर्ज कराने पराऊगंज पुलिस चौकी पर रिपोर्ट दर्ज कराने गए। वहां से उन्हें बताया गया कि रिपोर्ट जलालपुर थाना पर लिखी जाएगी।
इसके बाद वह थाने पर गए तो उनसे कहा गया कि अब रात हो गई है, सुबह आकर रिपोर्ट लिखावाना। पीड़ित पक्ष को जब सोमवार की सुबह पता चला कि पकड़े गए आरोपियों को कुछ देर बाद थाने से छोड़ दिया गया। इससे क्षुब्ध होकर उन्होंने नींद की गोलियां खां लीं, इसके बाद दोनों बेहोश हो गए।
इस संबंध में थानाध्यक्ष पन्ने लाल ने बताया कि दोनों पक्षों में रात को मारपीट की सूचना थी। सुबह जब दंपती को बुलाया गया था, लेकिन इसके पहले ही दोनों ने नींद की गोली खा ली थी। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।