फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   couple robbed of 2.5 lakh while returning from bank in Varanasi

वाराणसी में बदमाशों का दुस्साहस: मोपेड सवार दंपती को टक्कर मारकर ढाई लाख की लूट, बैंक से लौटते समय की वारदात

Wed, 19 Jun 2024 10:44 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 19 Jun 2024 10:44 PM IST
सार

वाराणसी जिले में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि एक मोपेड सवार दंपती को टक्कर मारकर ढाई लाख रुपये की नकदी लूट ली। दंपनी मकान के निर्माण के लिए बैंक से रुपये निकालकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।  

विज्ञापन
couple robbed of 2.5 lakh while returning from bank in Varanasi
दंपती से लूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मकान के निर्माण के लिए बैंक से ढाई लाख रुपये लेकर घर लौट रहे मोपेड सवार दंपती को धक्का देकर बदमाशों ने रुपये लूट लिए। फूलपुर-सिंधौरा मार्ग के मानी गेट के पास बुधवार दोपहर फूलपुर पुलिस ने सीसी कैमरे खंगाले। दंपती को हल्की चोटें आईं हैं। एसीपी पिंडरा ने दंपती से पूछताछ की। साथ ही उनका उपचार कराया।

विज्ञापन


सिंधोरा थाना क्षेत्र के उदपुर निवासी बच्चे लाल (55) पत्नी प्रमिला के साथ फूलपुर के बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से नकदी निकाली। मोपेड की डिग्गी में रुपये का बैग रखकर 12 बजे घर के लिए रवाना हुए। बैंक से लगभग एक किमी आगे सुनसान क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने मोपेड में धक्का मारकर गिरा दिया। जब तक दंपती संभलते बदमाश डिग्गी में रखे रुपये से भरा पिट्ठू बैग लेकर सिंधोरा की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन


बच्चे लाल लाल ने पुलिस को बताया कि वह मुंबई में ड्राई क्लीनर्स का काम करता है। गर्मी की छुट्टियों में गांव आया है। मकान निर्माण और कुछ लोगों का कर्ज चुकाने के लिए बैंक से ढाई लाख रुपये निकाले थे। डिग्गी का लॉक खुला होने के कारण बदमाश आसानी से बैग लेकर भाग निकले। एसीपी पिंडरा प्रतीक कुमार ने बताया कि फूलपुर इंस्पेक्टर संजय मिश्रा की टीम के साथ ही क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed