फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Couple found dead in hotel room, when police arrived, bodies were in this condition, police engaged in investi

Varanasi Crime: होटल के कमरे में मृत मिले दक्षिण भारतीय महिला-पुरुष, होटल मैनेजमेंट ने बताया क्या-क्या हुआ था?

Thu, 31 Aug 2023 01:06 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 31 Aug 2023 01:06 PM IST
सार

तमिलनाडु के कोयंबटूर निवासी चिकित्सक रेवांथा मोहन राज (47) और श्रीसीजे (48) बीते 17 अगस्त को फोन से शिवाला स्थित एक होटल का कमरा नंबर-26 बुक कराया। होटल प्रबंधक लोकरंजन श्रीवास्तव ने बताया कि 18 अगस्त की दोपहर दोनों आए। दोनों नाश्ता और भोजन अपने कमरे में ही मंगवा कर करते थे।

विज्ञापन
Couple found dead in hotel room, when police arrived, bodies were in this condition, police engaged in investi
होटल के कमरे से मृत मिले महिला पुरुष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोयंबटूर से काशी भ्रमण पर आए एक महिला व पुरुष शिवाला स्थित एक होटल के कमरे में मृत मिले। सूचना पाकर पहुंची भेलूपुर थाने की पुलिस यह स्पष्ट नहीं कर सकी कि दोनों ने आत्महत्या की है या फिर उनकी मौत किसी अन्य वजह से हुई है। कमरे से बरामद ढेर सारी दवाइयों के साथ ही अन्य सामग्रियों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। होटल में दिए गए आईडी प्रूफ के आधार पर उनके परिजनों को तमिलनाडु पुलिस के माध्यम से घटना की सूचना दी गई तो पता लगा कि वह रिश्ते में भाई-बहन थे। परिजनों के आने पर उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2023: कौन हैं ये भद्रा, जो इस बार रक्षाबंधन में डाल रही हैं खलल, जानिए- क्या होता है भद्राकाल ?

विज्ञापन

तमिलनाडु के कोयंबटूर निवासी चिकित्सक रेवांथा मोहन राज (47) और श्रीसीजे (48) बीते 17 अगस्त को फोन से शिवाला स्थित एक होटल का कमरा नंबर-26 बुक कराया। होटल प्रबंधक लोकरंजन श्रीवास्तव ने बताया कि 18 अगस्त की दोपहर दोनों आए। दोनों नाश्ता और भोजन अपने कमरे में ही मंगवा कर करते थे। वह रोजाना घूमने के लिए बाहर जाते थे। 27 अगस्त की शाम पांच बजे उन्होंने पहले एक लस्सी और थोड़ी देर बाद तीन लस्सी मंगवाई। यह होटल में उनका आखिरी ऑर्डर था। इसके बाद जब भी स्टाफ ने उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया, कोई आवाज नहीं आई। मंगलवार को भी बाहर से दरवाजा खटखटाने पर आवाज नहीं आई तो भेलूपुर थाने की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के सामने मास्टर-की से कमरे का दरवाजा खोला गया तो बिस्तर पर श्रीसीजे मृत पड़ी थीं और उन्हीं के पास रेवांथा मोहन राज औंधे मुंह गिरे हुए थे। पुलिस के साथ आई फॉरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल एकत्र किया और दोनों का शव मोर्चरी में रखवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला बीमार थीं, इसकी जानकारी उनके परिजनों ने दी है। दोनों रिश्ते में भाई-बहन लगते थे। परिजनों के आने पर दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, तभी मौत की वजह स्पष्ट होगी। - आरएस गौतम, डीसीपी काशी जोन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed