फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Couple Dies Three Days After Land Partition in azamgarh Bodies Found in Room reached police

UP: जमीन बंटवारे के तीन दिन बाद दंपती की मौत, कमरे में मिली लाशें; बेटी बोली- मैं जानती हूं काैन है हत्यारा

Sat, 23 May 2026 10:15 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 23 May 2026 10:15 AM IST
सार

Azamgarh News: दंपती की लाश कमरे में मिलने की सूचना पाकर माैके पर गंभीरपुर थाने की पुलिस पहुंच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने हत्या का आराेप लगाया है। बेटी ने पुलिस को तहरीर लेकर हत्या के आरोपी का नाम भी बताया है।

विज्ञापन
Couple Dies Three Days After Land Partition in azamgarh Bodies Found in Room reached police
आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र स्थित गोमाडीह हरिजन बस्ती में शनिवार सुबह बुजुर्ग दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। कमरे के अंदर पति-पत्नी का शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन




मृतकों की पहचान श्यामलाल (80) और उनकी पत्नी बसन्ता देवी (70) के रूप में हुई है। बताया गया कि श्यामलाल के चार पुत्र और एक पुत्री हैं तथा सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। परिवार की बेटी ने आरोप लगाया कि तीन दिन पहले बुजुर्ग दंपती ने परिवार के सभी सदस्यों को बुलाकर अपनी जमीन-जायदाद का बंटवारा किया था। आरोप है कि बंटवारे के अगले दिन बड़े पुत्र और उसकी पत्नी का किसी बात को लेकर बुजुर्ग दंपती से विवाद हुआ था।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात दोनों खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। शनिवार सुबह छोटी बहू उन्हें जगाने पहुंची तो दोनों बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़े मिले। घटना की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और परिवार में मातम छा गया।

मृतक दंपती की पुत्री ने अपनी बड़ी भाभी पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। गंभीरपुर थाना प्रभारी अमित कुमार त्रिपाठी, एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह और फारेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया परिजनों द्वारा जहर देने का आरोप लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed