{"_id":"5a0af02e4f1c1b6e548bcfd5","slug":"couple-died-after-his-car-hit-truck-in-sonebhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः मवेशी को बचाने के चक्कर में ट्रक से भिड़ी कार, दंपति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः मवेशी को बचाने के चक्कर में ट्रक से भिड़ी कार, दंपति की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
Updated Tue, 14 Nov 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर महिला जबकि अस्पताल में पति ने तोड़ा दम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सोनभद्र में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे मवेशी को बचाने के चक्कर में एक कार खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार दंपति की मौत हो गई। हादसा चोपन स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास राजमार्ग पर हुआ। कार में सवार उमा त्रिपाठी (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति मिथिलेश त्रिपाठी (55) ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा।
हादसे में दोनों की मौत की खबर के बाद उनके परिवार वालों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार झारखंड के केतार गांव निवासी मिथिलेश त्रिपाठी एनसीएल अमलोरी में नौकरी करते हैं।
मंगलवार को अमलोरी से मिथिलेश त्रिपाठी अपनी पत्नी के साथ कार चलाते हुए राबर्ट्सगंज के लिए रवाना हुए। दोपहर करीब दो बजे चोपन में एक मवेशी को बचाने के चक्कर में मिथिलेश की कार अनियंत्रित होकर पीछे से खड़े ट्रक में घुस गई। दुर्घटना में दंपति खून से लथपथ होकर मदद कर गुहार लगाने लगे।
विज्ञापन
आसपास के लोग कार में फंसे दंपति को निकालने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। हालांकि मौके पर ही महिला की मौत हो गई। जबकि सीएचसी चोपन में प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने मिथिलेश त्रिपाठी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर प्रमोद प्रजापति ने घायल को बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घरवाले घायल को ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसने भी दम तोड़ दिया। उधर घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के घरवाले और रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने में जुटी रही।