फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Counting of donated money in vindhyawasini temple at mirzapur

विंध्यवासिनी मंदिर में दानपात्रों से निकले इतने रुपये, दो दिन तक चली गिनती

Sun, 07 Oct 2018 10:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Sun, 07 Oct 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
Counting of donated money in vindhyawasini temple at mirzapur
रुपये गिनते कर्मचारी - फोटो : amar ujala
नवरात्रि के चलते मिर्जापुर के विंध्यवासिनी मंदिर में दानपात्रों को खोला गया। इसके लिए दो दिन में रुपए की गिनती की गई। मां विंध्यवासिनी मंदिर सहित कालीखोह स्थित मां काली मंदिर व अष्टभुजा मंदिर में लगे छह दान पेटिकाओं से निकले रुपयों की गिनती शनिवार को भी कराई गई। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को भी रुपयों की गिनती की गई थी। इस दौरान दानपात्रों से 14 लाख, 46 हजार, पांच सौ रुपये निकले थे।
विज्ञापन


विंध्याचल के प्रशासनिक भवन के सभागार में नायब तहसीलदार एवं श्री विंध्य पंडा समाज के सदस्यों की देखरेख में पूर्वान्ह 11 बजे से शुरू होकर शाम सवा सात बजे तक चला। छह दान पेटिकाओं में से सात लाख, 10 हजार, 379 रुपये निकले। 
विज्ञापन


इस प्रकार मां विंध्यवासिनी मंदिर सहित कालीखोह स्थित मां काली मंदिर व अष्टभुजा मंदिर परिसर में लगे सभी दान पात्रों से 21 लाख, 56 हजार, 380 रुपये निकले। शनिवार को मंदिरों के दान-पात्रों से निकले रुपयों की गिनती प्रशासनिक भवन में नायब तहसीलदार व पंडा समाज के सदस्यों की देखरेख में रुपयों की गिनती वीडियो रिकार्डिंग के बीच कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के खाते में जमा कराए रूपये

Counting of donated money in vindhyawasini temple at mirzapur
मां विंध्यवासिनी
शनिवार को गिनती के उपरांत दान पेटिकाओं से निकले सात लाख, 10 हजार, 380 रुपयों को भारतीय स्टेट बैंक शाखा विंध्याचल में विंध्य विकास परिषद के अध्यक्ष जिलाधिकारी के खाते में जमा कराए गए।

जिसमें 2000 के 12 नोट, 500 के 296 नोट, 100 के 1481 नोट, 50 के 1518 नोट, 20 के 1823 नोट, 10 के 7382 नोट एवं पांच रुपये के 300 नोट सहित सिक्के के रूप में एक लाख, 85 हजार, 200 रुपया प्राप्त हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed