फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Counseling will be done from 20 for admission in UP College

यूपी कॉलेज में दाखिले के लिए 20 से होगी काउंसिलिंग

Wed, 06 Oct 2021 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Counseling will be done from 20 for admission in UP College
यूपी कॉलेज में स्नातक में दाखिले के लिए 9 से 11 अक्तूबर तक होने वाली काउंसिलिंग को स्थगित कर दिया गया है। मंगलवार को नई तिथि की घोषणा भी कर दी गई। अब 20 से 28 अक्तूबर तक बीए, बीएससी, बीकॉम में काउंसिलिंग कराई जाएगी। प्राचार्य डॉ. एसके सिंह ने बताया कि 20 अक्तूबर को बीएससी जीव विज्ञान मुख्य सूची, बीएससी गणित मुख्य सूची, 21 अक्तूबर को जीव विज्ञान और गणित की प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी। इसके अलावा 25 अक्तूबर को बीकॉम, बीएससी कृषि की मुख्य सूची, 26 अक्तूबर को बीकॉम, बीएससी कृषि की प्रतीक्षा सूची और 27 अक्तूबर को बीए मुख्य सूची, 28 अक्तूबर को प्रतीक्षा सूची वाले अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग नियमानुसार कराई जाएगी। विस्तृत जानकारी कॉलेज के सूचना पट्ट और वेबसाइट के माध्यम से ली जा सकती है।
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ में दस तक अपलोड होंगे शैक्षिक अभिलेख
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक, स्नातकोत्तर में दाखिले की तैयारी तेज हो गई है। प्रवेश परीक्षा वाले एलएलबी, एलएलएम, एमए समेत 14 पाठ्यक्रमों में निर्धारित सीट से चार गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। साथ ही बी लिब, एमलिब, एमए हिंदी, इंग्लिश सहित 23 पाठ्यक्रमों के सभी अभ्यर्थियों को शैक्षिक अभिलेख अपलोड करने के लिए 10 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की गई है। कुलसचिव ने बताया कि छह अक्तूबर तक ही समय था, लेकिन इसे बढ़ा दिया गया है। कट ऑफ लिस्ट में नाम वाले संबंधित अभ्यर्थी जिन्हें अगर मैसेज नहीं मिलता है तो वे वेबसाइट के माध्यम से जानकारी लेकर निर्धारित तिथि तक अपना अभिलेख अपलोड कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed