फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Counseling of 14 PG courses will be held today in Kashi Vidyapeeth

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में आज होगी पीजी के 14 पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग

Tue, 26 Nov 2024 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Counseling of 14 PG courses will be held today in Kashi Vidyapeeth
आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का होगा दाखिला, मोबाइल पर मिलेगा फीस जमा करने का मैसेज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2024-25 में स्नातकोत्तर के 14 पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आरक्षित वर्ग (ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एससी, एसटी) के अभ्यर्थियों की तीसरी काउंसिलिंग बुधवार को होगी। दो के बाद तीसरे चरण की काउंसिलिंग पहले 23 नवंबर को होनी थी। किसी वजह से इसे स्थगित कर 27 को नई तिथि तय की गई थी।

कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि बुधवार को एमम्यूज, एमएससी बॉटनी, मैथमेटिक्स, एमएड, एमए/एमएससी होम साइंस, पीजी डिप्लोमा इन साइकोथेरेपी, एमए साइकोलॉजी, एमएसडब्ल्यू एमए/एमएससी जियोग्राफी, एमकॉम, एमपीएड, एमए राजनीति विज्ञान, एमए इतिहास, समाजशास्त्र और एलएलएम मं काउंसिलिंग करवाई जाएगी। काउंसिलिंग के बाद अर्ह अभ्यर्थियों को फीस जमा करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर पर सूचना दी जाएगी। अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में फीस जमा नहीं करता है तो उसे दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रमाणपत्रों का भौतिक सत्यापन संबंधित विभाग में होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed