फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   councillors boycott meeting after officials absence in varanasi

वाराणसी: अधिकारियों की गैरमौजूदगी से खफा पार्षदों ने बैठक का किया बहिष्कार 

Tue, 23 Feb 2021 04:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 23 Feb 2021 04:47 PM IST
विज्ञापन
councillors boycott meeting after officials absence in varanasi
बैठक में मौजूद पार्षद। - फोटो : अमर उजाला

अधिकारियों की गैरमौजूदगी से खफा पार्षदों ने वाराणसी नगर निगम में हुई बैठक का बहिष्कार कर दिया। साथ ही जमकर नारेबाजी की। बैठक में आधे घंटे तक जब कोई अधिकारी नहीं पहुंचे तो पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


इसी बीच अपर नगर आयुक्त देवीदयाल गाड़ी से कहीं जाने लगे तो पार्षदों ने उन्हें रोका। अपने साथ कार्यकारिणी कक्ष में ले आए। वहां पर अपनी बातें रखी। इसी बीच अपर नगर आयुक्त ने कहा कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के राजदूत के कार्यक्रम में जाना है। किसी अधिकारी को वहां भेजते हैं।
विज्ञापन


उनके जाने के बाद एक्सईएन लोकेश जैन और अरविंद श्रीवास्तव आए। उन्होंने समस्याएं सुनी। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी के नहीं पहुंचने पर पार्षदों ने तय किया कि राजेश यादव चल्लू को समस्याओं को बताएंगे। राजेश यादव चल्लू को अधिकारियों की कुर्सी पर बैठा कर उन्हें समस्याएं नोट कराई। बहिष्कार करने वाले पार्षदों में बृजेश चंद्र श्रीवास्तव, सीताराम केसरी, बेलाल, अशोक मौर्य दिनेश यादव, सुनील सोनकर, लकी वर्मा, इंद्रदेव पटवा, संजय गुप्ता सिंधु, रोहित मौर्य विवेक जायसवाल राजेश पासी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed