{"_id":"606cbd618ebc3e5916635f0c","slug":"council-school-is-also-online-on-the-road-amidst-challenges-varanasi-news-vns583735018","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनौतियों के बीच परिषदीय विद्यालय भी ऑनलाइन डगर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनौतियों के बीच परिषदीय विद्यालय भी ऑनलाइन डगर पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कोरोना के बढ़ते मामलों को देख परिषदीय विद्यालयों को एक बार फिर बंद कर दिया गया है। एक अप्रैल से नया सत्र शुरू हो चुका है। ऐसे में जिले के एक लाख 96 हजार बच्चों की पढ़ाई ठप हो गई थी। हालांकि, बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े शिक्षकों ने मंगलवार से व्हाट्सएप ग्रुप से बच्चों को जोड़कर पढ़ाना शुरू कर दिया। लंबे अंतराल के बाद शुरू ऑनलाइन क्लास में एक बार फिर बच्चों का उत्साह देखने को मिला। पहले दिन लगभग 30 प्रतिशत बच्चों ने उपस्थिति दर्ज कराई। पहले दिन शिक्षकों ने उत्तीर्ण होकर दूसरी कक्षा में पहुंचे छात्रों का स्वागत किया। ऑनलाइन क्लास में कई बच्चे ऐसे भी थे, जिन्होंने नए सत्र में प्रवेश लिया था।
ग्रामीण क्षेत्रों में चुनौतियां
शहरी क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों में ऑनलाइन शिक्षा का उत्साह दिखा। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को संसाधन के अभाव में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
आसपास के बच्चों ने बनाया समूह
मन में चाह हो तो रास्ता निकल ही आता है। ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चे संसाधन के अभाव में ऑनलाइन शिक्षा से नहीं जुड़ पाए। वहीं प्राथमिक विद्यालय मदरवां के बच्चों ने सुविधा विहीन दो चार बच्चों को एकत्र कर समूह बनाया। फिर व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर पढ़ाई करवाई।
विज्ञापन
परीक्षा पर चर्चा से जुड़ेंगे बच्चे
प्रधानमंत्री बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करने वाले बच्चों से बुधवार को परीक्षा पर चर्चा करेंगे। उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को भी जोड़ा जाएगा। बीएसए राकेश सिंह ने प्रधानाध्यापकों को इसमें हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करने को कहा है।