फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corporation's committee will decide the process of adoption of parks

निगम की कमेटी तय करेगी पार्कों को गोद देने की प्रक्रिया

Mon, 30 Aug 2021 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Corporation's committee will decide the process of adoption of parks
शहर की विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं को गोद देकर 160 पार्कों का रखरखाव किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने कमेटी बनाई है। जो पार्कों को गोद देने की प्रक्रिया तय करेगी। अब तक 15 आवेदन हैं। इनका परीक्षण करने के बाद संस्थाओं को गोद दिया जाएगा। कुछ पार्कों में बच्चों के लिए झूले, कुर्सियां और वाकिंग ट्रैक का निर्माण हुआ है। इसकी देखरेख के लिए माली की तैनाती की गई है। इन पार्कों को और विकसित करने के लिए संस्थाओं को जोड़ना है।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बैठक में पार्कों के विकसित करने के लिए रणनीति तय हुई थी। इसमें कई संस्थाओं के लोगों ने हिस्सा लिया था। उस दौरान कुछ जगहों पर विज्ञापन की बात कही थी जिसे कमेटी ने इंकार किया था।
विज्ञापन

उद्यान अधीक्षक केएस पांडेय ने बताया कि शहर के पार्कों के सुंदरीकरण का कार्य कराने के बाद इसके रखरखाव की जिम्मेदारी स्थानीय संस्थाओं को देने की योजना है। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। 15 लोगों ने आवेदन किया है। जल्द ही इस पर निर्णय होगा। दरअसल, पार्कों के आसपास रहने वाले लोगों और संस्थाओं को जोड़ने से पार्कों की देखरेख में मदद मिलेगी। संस्थाओं के लोग यहां के बारे में जरूरी सूचनाएं भी निगम को देंगे। इसके लिए कार्ययोजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed